सरकार का कहना है कि किसानों की इस योजना में लाभार्थी किसान परिवारों की संख्या बढ़कर 75 लाख हो गयी। यह 33 लाख किसान परिवारों को मिलाकर संख्या 75 होगी। पहले 42 लाख थी। पहले दिन ही कैबिनेट मीटिंग में पैसा ट्रांसफर करने के आदेश दिए गए हैं। हफ्ते भीतर यह काम हो जाएगा। यह जानकारी पांचवी बार ओडिशा के मुख्यमंत्री बने नवीन पटनायक ने मीडिया को सचिवालय में दी।
उन्होंने बताया कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए कैबिनेट एक हजार करोड़ रुपया महिलाओं के सेल्फ हेल्प ग्रुप के लिए मंजूरी दी गयी। यह धन उनके कामकाज के लिए मिशन शक्ति के माध्यम से दी गयी। इन प्रस्तावों की स्वीकृति देकर नवीन पटनायक ने चुनावी वादे पूरे करने से सरकार के कामकाज के शुरूआत की। पटनायक ने आज ही पांचवीं बार सीएम पद और गोपनीयता की शपथ ली।