scriptओडिशा:दूसरा चरण 18 को, नवीन पटनायक सबसे अमीर प्रत्याशी | odisha CM declared a property worth is 63.87 million 41 thousand rupee | Patrika News
भुवनेश्वर

ओडिशा:दूसरा चरण 18 को, नवीन पटनायक सबसे अमीर प्रत्याशी

इस चरण में 241 प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 1.93 करोड़ रुपया है…

भुवनेश्वरApr 15, 2019 / 09:51 pm

Prateek

cm file photo

cm file photo

(भुवनेश्वर): आगामी 18 अप्रेल को होने वाले दूसरे चरण के मतदान में 35 सीटों पर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। यह जानकारी ओडिशा इलेक्शन वाच एवं एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स की रिपोर्ट से मिली है। पटनायक हिंजली और बिजैपुर विधानसभा क्षेत्र से मैदान में हैं। उन्होंने अपनी संपत्ति 63 करोड़ 87 लाख 41 हजार 816 बताई है। इसमें से ज्यादातर अचल संपत्ति है।


इस चरण में 241 प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 1.93 करोड़ रुपया है। इसमें 70 प्रत्याशी करोड़पति हैं। यह जानकारी उनके हलफनामे से पता चली है। बड़ी पार्टियों 35 में से 21 प्रत्याशी बीजेडी, 35 में 20 बीजेपी, 32 में से 13 कांग्रेस, सात में एक आम आदमी पार्टी की संपत्ति एक करोड़ से ज्यादा है। दो निर्दलीय प्रत्याशी अनंत कुमार व वीरेंद्र कुमार गौड के हलफनामें निर्धन लिखा गया है। इनके पास कोई संपत्ति नहीं है। इसी प्रकार दूसरे चरण के लिए लोकसभा क्षेत्र आस्का, बरगढ़, बलंगीर, सुंदरगढ़ व कंधमाल व इनकी 35 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। विधानसभा क्षेत्रों से लड़ने वाले कुल प्रत्याशियों में 35 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मुकदमें हैं।

Home / Bhubaneswar / ओडिशा:दूसरा चरण 18 को, नवीन पटनायक सबसे अमीर प्रत्याशी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो