scriptशिवराज सिंह चौहान ने कहा, कांग्रेस ने खत्म किया था विरासत टैक्स, विवेक तन्खा बोले, देश को सच बताने का शुक्रिया | Vivek Tankha said thanks on Shivraj Singh Chouhan statement on inheritance tax controversy | Patrika News
भोपाल

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, कांग्रेस ने खत्म किया था विरासत टैक्स, विवेक तन्खा बोले, देश को सच बताने का शुक्रिया

विरासत टैक्स को लेकर मचे सियासी बवाल के बीच शिवराज सिंह चौहान ने कहा जनता के दवाब के कारण कांग्रेस ने तब हटाया था विरासत टैक्स, विवेक तन्खा ने कहा शुक्रिया…

भोपालApr 26, 2024 / 11:09 pm

Shailendra Sharma

vivek tankha said thanks to shivraj singh chouhan
विरासत टैक्स को लेकर पूरे देश में इन दिनों सियासी बवाल मचा हुआ है। पूरी भाजपा पार्टी और पीएम नरेन्द्र मोदी खुद इसे लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोल रहे हैं लेकिन इसी बीच शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो ये कह रहे हैं कि जनता के दबाव में राजीव गांधी ने विरासत टैक्स को खत्म किया था। शिवराज सिंह का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस से राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने ट्वीट कर शिवराज सिंह चौहान को शुक्रिया कहा है।
vivek tankha

विवेक तन्खा ने शिवराज को कहा शुक्रिया


शिवराज सिंह चौहान का वीडियो सामने आने के बाद विवेक तन्खा ने एक के बाद एक दो ट्वीट किए जिनमें उन्होंने लिखा- बीजेपी में अब पीएम मोदी के खिलाफ सच बोलने का साहस तो किसी को हुआ। दो दिन पहले मोदी जी कह रहे थे कि विरासत टैक्स राजीव गांधी जी ने अपनी संपत्ति बचाने के लिए हटाया था। आज पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साफ कर दिया कि यह टैक्स जनता के दबाव के चलते कांग्रेस सरकार ने हटाया था। देश जानता है कि कांग्रेस हमेशा जनहितैषी निर्णय लेती रही है। धन्यवाद शिवराज जी …आपको सच बोलने के लिए। मेरे पिता की मृत्यु 1978 में हुई थी। तब एस्टेट ड्यूटी टैक्स लागू था। पूरे देश में उसका विरोध था। कांग्रेस और राजीव जी की सरकार ने इसका अंत किया था।

शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो में ये कहा


जो वीडियो सामने आया है उसमें शिवराज सिंह चौहान कह रहे हैं कि विरासत टैक्स पहले था लेकिन जनता के दबाव में कांग्रेस ने इसे खत्म किया था। उस समय जब स्व. इंदिरा गांधी नहीं रही थीं, तब स्व. राजीव गांधी ने मां की संपत्ति उन्हें मिल जाए इसके लिए इसको हटाया हो। लेकिन कांग्रेस को देश के आगे ये स्पष्ट करना होगा कि उसके इरादे क्या हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो