scriptहाफिज सईद की फोटो के साथ प्रज्ञा ठाकुर को भेजा गया उर्दू में लिखा लेटर, मोदी-शाह की तस्वीर भी क्रास | Suspicious Letter: has been delivered residence bjp Mp Pragya Thakur | Patrika News
भोपाल

हाफिज सईद की फोटो के साथ प्रज्ञा ठाकुर को भेजा गया उर्दू में लिखा लेटर, मोदी-शाह की तस्वीर भी क्रास

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि लिफाफे में हानिकारक केमिकल होने के कारण उन्हें स्किन इंफेक्शन हो गया है।
 

भोपालJan 14, 2020 / 08:12 am

Pawan Tiwari

हाफिज सईद की फोटो के साथ प्रज्ञा ठाकुर को भेजा गया उर्दू में लिखा लेटर, मोदी-शाह की तस्वीर भी क्रास

हाफिज सईद की फोटो के साथ प्रज्ञा ठाकुर को भेजा गया उर्दू में लिखा लेटर, मोदी-शाह की तस्वीर भी क्रास

भोपाल. भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को एक संदिग्ध लेटर भेजा गया है। यह लेटर उर्दू में लिखा हुआ है। इस लेटर के मिलने से हड़कंप मच गया है। लेटर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की फोटो लगी है और इन फोटो को क्रास किया गया है। चिट्ठी में हानिकारक पाउडर लगा है। मौके पर पहुंची भोपाल पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। वहीं, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि लिफाफे में हानिकारक केमिकल होने के कारण उन्हें स्किन इंफेक्शन हो गया है।
https://twitter.com/ANI/status/1216786341599408128?ref_src=twsrc%5Etfw
लेटर में हाफिज सईद की फोटो
इस लेटर के लिफाफे में आंतकी हाफिज सईद की फोटो लगी हुई है। लेटर के नीचे के हिस्से में पीएम मोदी, अमित शाह और अजीत डोभाल की फोटो को क्रास किया गया है। एएसपी अखिल पटेल ने बताया- सांसद के पास यह लेटर अक्टूबर में आया था। इसे सोमवार को खोला गया। लेटर में गाली-गलौच के साथ जान से मारने की धमकी दी गई है।
क्या कहा साध्वी प्रज्ञा ने
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा- लेटर उर्दू में लिखा गया है। इस लेटर के साथ-साथ और कई लेटर भी थे। उन्होंने कहा कि मुझे पहले भी इस तरह के लेटर मिले हैं जिसके बारे में मैंने पुलिस को सूचित किया था, लेकिन पुलिस के द्वारा इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह राष्ट्र के दुश्मनों द्वारा एक बड़ी साजिश है।
https://twitter.com/ANI/status/1216794207710375938?ref_src=twsrc%5Etfw
पुलिस ने दर्ज किया केस
भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के घर पर संदिग्ध लेटर पहुंचने के बाद हड़कंप मच गया। सांसद के घर में संदिग्ध लेटर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम भी पहुंची। इस लेटर के साथ भेजे गए पाउडर की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।

भोपाल से सांसद हैं साध्वी प्रज्ञा

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल से भाजपा सांसद हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस के कद्दावर नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को चुनाव हराया था। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने संसद में नाथूराम गोड़से को देशभक्त बताया था जिसके बाद देशभर में जमकर हंगामा हुआ था। साध्वी के खिलाफ मालेगांव बम ब्लास्ट मामले में केस चल रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो