scriptसिंधिया की पत्नी के बाद अब सियासत में शिवराज की पत्नी की एंट्री, विदेश मंत्री की सीट से लड़ सकती हैं चुनाव | sadhna singh can elect forign ministers loksabha seat | Patrika News
भोपाल

सिंधिया की पत्नी के बाद अब सियासत में शिवराज की पत्नी की एंट्री, विदेश मंत्री की सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

सिंधिया की पत्नी के बाद अब सियासत में शिवराज की पत्नी की एंट्री, विदेश मंत्री की सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

भोपालFeb 07, 2019 / 06:23 pm

Faiz

political news

सिंधिया की पत्नी के बाद अब सियासत में शिवराज की पत्नी की एंट्री, विदेश मंत्री की सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

भोपालः मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दिन जैसे जैसे नज़दीक आ रहे हैं, वैसे वैसे राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती जा रही है। पिछले दिनो एक्ट्रेस करीना कपूर के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया की सियासी इंट्री की चर्चाएं काफी गर्म थीं। इसी कड़ी में अब मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह की सियासी एंट्री की चर्चा काफी तेज़ हो गई हैं। स्थानीय कार्यकर्ताओं की मांग है कि, उन्हें विदिशा लोकसभा सीट से टिकट की दावेदारी करना चाहिए। इस सीट से फिलहाल सुषमा स्वराज सांसद हैं। लेकिन, स्वास्थ कारणों के चलते सुषमा कुछ दिनों पहले ही इस बार सांसद चुनाव ना लड़ने की बात कह चुकी है। हालांकि, इस सीट के टिकट का फैसला उन्हीं के हाथों में है।

भाजपा का किला मानी जाती है विदिशा सीट

आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश में विदिशा लोकसभा सीट भाजपा के किले वाली सीट मानी जाती है। प्रदेश में ये एकलौती ऐसी सीट है, जिसे बीजेपी के नेता एक दूसरे को गिफ्ट करते हैं। सबसे पहले इस सीट पर पूर्व प्रधानामंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी सांसद थे। उन्होंने ये सीट शिवराज सिंह को सौंपी थी। सीएम बनने के बाद शिवराज ने ये सांसद सीट सुषमा स्वराज को गिफ्ट कर दी थी। अब सुषमा स्वराज इस सीट से सांसद हैं, लेकिन हालही में उन्होंने स्वास्थ खराब ना होने के चलते चुनाव ना लड़ने का फैसला लिया है। ऐसे में इस सीट से बीजेपी की ओर से कोई और प्रत्याशी ही उम्मीदवारी कर सकता है। इसलिए बीजेपी के स्थानीय कार्यकर्ता इस लोकसभा सीट से शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह को चुनाव लड़ाने की मांग कर रहे हैं।

शिवराज की दावेदारी इसलिए भी मुश्किल

वैसे तो शिवराज सिंह चौहान ग्राम जैत विधानसभा बुधनी के सीहोर जिले के मूल निवासी हैं, लेकिन उनकी पत्नी को विदिशा काफी पसंद भी है। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद शिवराज सिंह ने यहीं पर अपनी सारी संपत्ति खड़ी की है। यहीं उनका बड़ा सा फार्म हाउस है। बेटे की दूध डेयरी है। हालांकि, भाजपा का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर बीजेपी के कई नेताओं की नज़र है, लेकिन इन सब में प्रबल दावेदार शिवराज या उनकी पत्नी साधना सिंह को ही माना जा रहा है। वहीं, कुछ दिनों पहले पार्टी आलाकमान से पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का प्रभार मिलने के बाद उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए पूरे सूबे का प्रभार मिलने के संकेत भी मिले हैं। इस संकेत के बाद उन्होंने प्रदेश में एक बार फिर अपनी सक्रीयता बढ़ा दी है। यानि साफ है कि, अगर शिवराज को प्रदेश का प्रभार मिलता है तो वो सांसद चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। क्योंकि, अगर वो ऐसा करते हैं, तो एक सीट पर ध्यान दे पाना उनके लिए संभव नही होगा। साथ ही, सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद वो खुद को कॉमन मेन भी बता चुके हैं।

साधना के प्रबल चांसेस का बड़ा कारण

इन समीकरणों को देखते हुए इस बात का प्रबल अनुमान है कि, शिवराज खुद तो इस लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ सकते। ऐसे में कार्यकर्ताओं को पहली पसंद कही जाने वाली साधना सिंह को इस सीट से मौका मिलने के प्रबल चांसेस हैं। वही, सोशल मीडिया पर भी साधना सिंह के समर्थन में चल रहा अभियान काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि, “साधना सिंह को टिकट देना भाजपा का सबसे बढ़िया फैसला होगा।” वैसे भी साधना सिंह इस लोकसभा सीट में बाहुल आबादी रखने वाले किरार समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जिसके कारण भी वो क्षेत्र में खासा सक्रीयता रखती हैं।

Home / Bhopal / सिंधिया की पत्नी के बाद अब सियासत में शिवराज की पत्नी की एंट्री, विदेश मंत्री की सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो