scriptइस राज्य पर चलने वाला है मोदी मैजिक, कांग्रेस में असमंजस, ऐसे राहुल गांधी को कड़ी चुनौती देगी भाजपा | modi planning for Assambly election 2018 | Patrika News
भोपाल

इस राज्य पर चलने वाला है मोदी मैजिक, कांग्रेस में असमंजस, ऐसे राहुल गांधी को कड़ी चुनौती देगी भाजपा

इस राज्य पर चलने वाला है मोदी मैजिक, कांग्रेस में असमंजस, ऐसे राहुल गांधी को कड़ी चुनौती देगी भाजपा

भोपालSep 23, 2018 / 12:54 pm

Faiz

modi magic

इस राज्य पर चलने वाला है मोदी मैजिक, कांग्रेस में असमंजस, ऐसे राहुल गांधी को कड़ी चुनौती देगी भाजपा

भोपालः मध्यप्रदेश में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में प्रदेश की भाजपा सरकार और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस आचार संहिता लागू होने से पहले प्रदेश में ऐड़ी चोटी का जोर लगाने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 17 सितंबर को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल आए, जहां उनके कार्यक्रम को खास बनाने के लिए शहर में प्रदेशभर से आए लगभग एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल हुए। जवाब में भाजपा भी अब प्रदेश में पीएम मोदी को केश कराकर बीजेपी को केश कराने की पूरी तैयारी में है। यहां भाजपा मोदी मैजिक से राहुल गांधी द्वारा किए गए कार्यक्रम को सीधी चुनौती देने की तैयारी कर रहे हैं। इधर, कांग्रेस में पीएम मोदी के आगमन को लेकर हलचल बढ़ गई है। प्रदेश कांग्रेस के बीच इस रणनीति पर चर्चा हो रही है कि, पीएम मोदी के भोपाल दौरे के दौरान भाजपा को कैसे घेरा जाए।

पीएम की मास्टर स्ट्रोक बनाने की तैयारी

25 सितंबर को जंबूरी मैदान में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ को पीएम मोदी की तरफ से कांग्रेस के लिए मास्टर स्ट्रोक खेलने की तैयारी पर जौर दिया जा रहा है। कांग्रेस पर हमलावर हमलावर रवय्या रखेंगे जैसा राहुल गांधी ने अपने दौरे के दौरान किया था। मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह भी मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर बैठक कर चुके हैं। बैठक के बाद उन्होंने मीडिया को पीएम के राजधानी आने के प्रोटोकाल पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि, प्रधानमंत्री करीब पौने 3 घंटे भोपाल और डेढ़ घंटे कार्यकर्ताओं के बीच रहेंगे। वहीं, बीजेपी के आला नेताओं ने महाकुंभ में 10 लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जुटाने की तैयारी ली है। राजनीतिक जानकारों की माने तो, इसके पीछे भी राहुल गांधी के लिए जुटाई गई भीड़ को चुनौती देना कारण है।

भाजपा ने की आठ ट्रेने बुक

इसके अलावा बीजेपी ने कार्यकर्ताओं का ख्याल रखते हुए आठ स्पेशल ट्रेनें चलाई जाने की तैयारी कर ली है। बीजेपी ने इन ट्रेनों की एडवांस बुकिंग कर ली है, जिनमें एक ट्रेन में लगभग पांच हजार कार्यकर्ता राजधानी पहुंचेंगे। इसके लिए रेलवे ने विशेष इंतजाम किया जिसमें तीन दिन के लिए हबीबगंज के सेकेंड इंट्री को पूरी तरह बंद किया गया है। वहीं, बीजेपी कार्यकर्ता महाकुंभ को लेकर राजधानी के जंबूरी मैदान में तैयारियां अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। कार्यकर्ता सम्मेलन में पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगमन को लेकर बीजेपी ने विशेष तैयारियां की हैं. जिसके लिए कार्यक्रम स्थल पर डोम का निर्माण कुछ इस तरीके से किया गया है कि मंच से अंतिम पंक्ति तक आई कॉन्टेक्ट किया जा सके, साथ ही, मंच पर बैठा व्यक्ति एक साथ सभी लोगों को देख सके।

आरआरबी की परीक्षा भी स्थगित

इसके अलावा आरआरबी की 25 सिंतबर को आयोजित होने वाली परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया है। डीआरएम शोभन चौधरी के अनुसार, सम्मेलन के लिए बड़ी संख्या में लोग राजधानी पहुंचने वाले है। इसलिए आम लोगों को और परिक्षार्थियों को असुविधाओं से बचाने के लिए यह कदम उठाए गए हैं। इसके लिए कार्यक्रम स्थल पर 45 से ज्यादा एलईडी लगाई गई हैं और पीएम मोदी के लिए के लिए मंच के साथ ही लगा हुआ एक मिनी ऑफिस भी बनाया गया है। इस ऑफिस में पीएम मोदी बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद बड़े नेताओं से मीटिंग करेंगे। ये महाकुंभ विश्व का सबसे बड़ा सम्मेलन कहा जा रहा है जिसको लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं। कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए 10 से ज्यादा डोम बनाए गए हैं वहीं खाने के लिए अलग से डोम बनाया गया है।

यह होगा पीएम का शेड्यूल

पार्टी सूत्रों की माने तो 11 बजकर 25 मिनट पर प्रधानमंत्री भोपाल के राजाभोज हवाईअड्डे पर आ जाएंगे। 5 मिनट यहां रुकने के बाद वे हेलिकॉप्टर से जंबूरी मैदान के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12 से डेढ़ बजे तक महाकुंभ में हिस्सा लेंगे। यहीं वह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। डेढ़ बजे जंबूरी मैदान से राजाभोज हवाईअड्डे के लिए रवाना होंगे। 2 बजकर 10 मिनट पर वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

बैठक में दिए गए निर्देश

इससे पहले, पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा भी कई बार पीएम मोदी के आगमन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर चुके हैं। बैठक में पीएम की सुरक्षा को लेकर निर्देश भी जारी किए गए हैं। लगभग दस लाख लोगों के आगमन पर शहर की यातायात व्यवस्था का आकलन मुस्तैदी से करने पर भी चर्चा हुई। पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के आने की संभावना है। ट्रैफिक जाम के हालात न बनें, इसके लिए योजना बनाई जाएं। भेल के कस्तूरबा गांधी अस्पताल में स्वास्थ्य संबंधी पूरे इंतजाम रखे जाएं। बैठक में पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला, अपर मुख्य सचिव केके सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राजीव टंडन, प्रमुख सचिव ऊर्जा आईसीपी केशरी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अशोक बर्णवाल, प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन रश्मि अरुण शर्मी, भोपाल कमिश्नर कवींद्र कियावत, कलेक्टर सुदाम खाडे, आयुक्त नगर निगम अविनाश लवानिया समेंत आला अधिकारी मौजूद थे।

Home / Bhopal / इस राज्य पर चलने वाला है मोदी मैजिक, कांग्रेस में असमंजस, ऐसे राहुल गांधी को कड़ी चुनौती देगी भाजपा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो