scriptMP election 2018 : भाजपा को झटका, इन तीन नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ | Madhya Pradesh Election: double blow to the BJP | Patrika News
भोपाल

MP election 2018 : भाजपा को झटका, इन तीन नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

राहुल गांधी के सामने कांग्रेस में शामिल हुए संजय शर्मा और पूर्व विधायक कमलापत आर्य….

भोपालOct 30, 2018 / 01:36 pm

Amit Mishra

news

MP election 2018 : भाजपा को दोहरा झटका, इन दो नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

भोपाल आलोक पण्डया की रिपोर्ट
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा से नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा से विधायक संजय शर्मा ने आज यानि मंगलवार को राहुल गांधी के सामने कांग्रेस में शामिल हो गए|

बताया जा रहा है कि संजय शर्मा का भाजपा से टिकट कट रहा था इस कारण संजय शर्मा ने आज इंदौर में राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए। जानकारी के मुताबिक पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने संजय शर्मा की वापसी कराई है।

संजय शर्मा तेंदुखेडा (बोहानी) से 2 बार के विधायक रहे चुके हैं| 40 हजार मतों से 2013 विधानसभा का चुनाव जीता था|

 

पहले कांग्रेस में ही थे संजय शर्मा…
संजय शर्मा पहले कांग्रेस में ही थे, भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें तेंदूखेड़ा से टिकट मिला था और जीतने के बाद वे विधायक बने। ऐसा माना जा रहा है कि सांसद राव उदय प्रताप को तेंदूखेड़ा से टिकट
मिल सकता है जिसके बाद से संजय शर्मा को टिकट कटने की आशंका थी। टिकट नहीं मिलने की अटकलों के बीच उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया है|

एक साथ दो नेता हुए शामिल….
दतिया के भांडेर से पूर्व विधायक कमलापत आर्य व पूर्व राज्यमंत्री व मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. गुलाब सिंह किरार ने भी आज भाजपा का साथ छोड़ दिया। माना जा रहा है कि भाजपा नेताओं द्वारा भाजपा का साथ छोड़ना और कांग्रेस में शामिल हो जाने से होेने वाले चुनाव में बीजेपी को नुकसान हो सकता है। एक साथ दो नेता के कांग्रेस में शामिल होेने से भाजपा को बडा झटका लगा है।

 

कांग्रेस में शामिल हुआ व्यापमं का आरोपी..

व्यापमं मामले के आरोपी डॉ गुलाब सिंह किरार ने भी राहुल गांधी के सामने कांग्रेस की सदस्यता ली। डॉ गुलाब सिंह किरार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रहे है। व्यापमं मामले में सीबीआई गुलाब सिंह पर जांच कर रही हैं।

गौरतलब है कि जब से विधानसभा चुनावो के तारीखों का ऐलान हुआ है तब से नेताओं के द्वारा पार्टी बदलने का काम शुरू हो चुका है। रोजाना कोई न कोई नेता अलग अलग पार्टियों में शामिल होकर होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने दमदारी पेश करेंगे। नेताओं द्वारा पार्टी बदलने से भाजपा और कांग्रेस में खलबली मची हुई है।

Home / Bhopal / MP election 2018 : भाजपा को झटका, इन तीन नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो