scriptहिन्दू-कैलेंडर : दिसंबर 2018 के व्रत और त्योहार की यहां जानें पूरी लिस्ट… | Hindu Calendar 2018 : december holidays and festivals in 2018 | Patrika News
भोपाल

हिन्दू-कैलेंडर : दिसंबर 2018 के व्रत और त्योहार की यहां जानें पूरी लिस्ट…

वैदिक ज्योतिष पर आधारित कैलेंडर…

भोपालDec 01, 2018 / 12:29 pm

दीपेश तिवारी

hindu calender

दिसंबर 2018 : व्रत और त्योहार की यहां जानें पूरी लिस्ट…

भोपाल। साल 2018 का अंतिम माह यानि दिसंबर का आज पहला दिन है। साल 2018 के कलैंडर में से कुछ बड़े त्‍योहार तो निकल चुके हैं, मगर कुछ व्रत एवं त्‍योहार अभी आने बाकी हैं। इस वर्ष दिसंबर में कुछ महत्वपूर्ण व खास व्रत-त्योहार आने वाले हैं।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार यह कैलेंडर वैदिक ज्योतिष पर आधारित है, इसलिए आपको हर पर्व की सटीक जानकारी प्राप्‍त होगी, जिससे आप अपने वाले महत्‍वपूर्ण व्रत और त्‍योहार की तिथ‍ियों का अंदाजा लगा सकते हैं। हिंदी कैलेंडर हिन्दूपंचांग तिथि के अनुसार होता है, तो सबसे पहले जानते हैं आज का पंचाग।

01 दिसंबर का पंचाग:
राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 10 शक संवत् 1940 मार्गशीर्ष कृष्ण नवमी शनिवार विक्रम संवत् 2075। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 16, रवि उल्लावल 22, हिजरी 1440 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 01 दिसंबर सन् 2018 ई०। दक्षिणायण, दक्षिणगोल हेमंत ऋतु।
राहुकाल प्रातः 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। नवमी तिथि अपराह्न 3 बजकर 20 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 3 बजकर 31 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ।
विष्कुंभ योग प्रातः 7 बजकर 42 मिनट तक उपरांत प्रीति योग का आरंभ, गर करण अपराह्न 3 बजकर 20 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा पूर्वाह्न 10 बजकर 4 मिनट तक सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा। आज ही भद्रा अर्धरात्रोत्तर 2 बजकर 41 मिनट से।
साल 2018 का आखरी माह शनिवार से शुरू हो रहा है। अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से दिसंबर माह के साथ ही साल का अंत होता है। अक्टूबर और नवंबर के महीने में ढेर सारे त्योहारों के बाद अब दिसंबर 2018 में भी कई महत्वपूर्ण त्योहार आने वाले हैं। इसलिए आज हम आपको बता रहें है कि इस नए महीने में कौन-कौन से तीज, त्योहार, व्रत पड़ रहे हैं…
तिथि : वार : व्रत-त्योहार
03 दिसंबर 2018 : सोमवार : उत्पन्ना एकादशी
04 दिसंबर 2018 : मंगलवार : प्रदोष व्रत
05 दिसंबर 2018 : बुधवार : मासिक शिवरात्रि
06 दिसंबर 2018 : गुरुवार : दर्श अमावस्या
07 दिसंबर 2018 : शुक्रवार : मार्गशीर्ष अमावस्या
08 दिसंबर 2018 : शनिवार : चन्द्र दर्शन
11 दिसंबर 2018 : मंगलवार : विनायक चतुर्थी
12 दिसंबर 2018 : बुधवार : विवाह पंचमी, नाग पंचमी (तेलुगू)
13 दिसंबर 2018 : गुरुवार : सुब्रहमन्य षष्ठी, चम्पा षष्ठी
15 दिसंबर 2018 : शनिवार : मासिक दुर्गाष्टमी
16 दिसंबर 2018 : रविवार : धनु संक्रान्ति
18 दिसंबर 2018 : मंगलवार : मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती
19 दिसंबर 2018 : बुधवार : गौण मोक्षदा एकादशी, वैष्णव मोक्षदा एकादशी, मत्स्य द्वादशी
20 दिसंबर 2018 : गुरुवार : प्रदोष व्रत, हनुमान जयंती कन्नड़,मासिक कार्तिगाई
21 दिसंबर 2018 : शुक्रवार : रोहिणी व्रत
22 दिसंबर 2018 : शनिवार : मार्गशीर्ष पूर्णिमा, दत्तात्रेय जयंती, पूर्णिमा उपवास, अन्नपूर्णा जयन्ती
23 दिसंबर 2018 : रविवार : पौष प्रारम्भ उत्तर, अरुद्र दर्शन
25 दिसंबर 2018 : मंगलवार : संकष्टी चतुर्थी, मेरी क्रिसमस
27 दिसंबर 2018 : गुरुवार : मण्डला पूजा
29 दिसंबर 2018 : शनिवार : कालाष्टमी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो