scriptबन रहा शुभ संयोग, जानिए कब है Hanuman Jayanti 2019 | hanuman jayanti kab hai 2019 | Patrika News
भोपाल

बन रहा शुभ संयोग, जानिए कब है Hanuman Jayanti 2019

Hanuman Jayanti 2019 : मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम् | वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये…

भोपालApr 17, 2019 / 03:33 pm

KRISHNAKANT SHUKLA

Hanuman Jayanti

Hanuman Jayanti 2019

भोपाल. वीरों के वीर महावीर हुनमान जयंती को लेकर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में तैयारियां जोरो पर हैं। न्यू मार्केट के संकट मोचन मंदिर, खेड़ापति छोला हनुमान मंदिर और नेहरू नगर में अर्जी वाले हनुमान मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की तैयारी की जा रही। इस बार 19 अप्रैल दिन शुक्रवार को हनुमान जयंती है। यह उत्सव हर साल चैत्र शुक्‍ल पूर्णिमा को मनाई जाती है।

शिव के 11वें रूद्र अवतार हनुमान

हर कष्ट को दूर करने वाले हैं हनुमान जी को लोग संकट मोचन, अंजनी सुत, पवन पुत्र के नाम से जानते हैं। कहा जाता है कि हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली की विधिवत पूजा पाठ करने से शत्रु पर विजय और मनोकामना की पूर्ति होती है। क्योंकि हनुमान जी को ही शिव का 11वाँ रूद्र अवतार और हर कष्ट हरने वाले भगवान की संज्ञा दी जाती है।

हनुमान के जन्‍म की कथा

पुराणों के अनुसार समुद्रमंथन के पश्चात भगवान शिवशंकर जी ने भगवान विष्णु का मोहिनी रूप देखने की इच्छा प्रकट की थी। आकर्षक रूप देखकर भगवान शिव कामातुर हो गए। और भगवान शिवशंकर ने अपना वीर्यपात कर दिया। वायुदेव ने भगवान शिवशंकर के बीज को वानर राजा केसरी की पत्नी अंजना के गर्भ में प्रविष्ट कर दिया। और इस तरह अंजना के गर्भ से वानर रूप हनुमान का जन्म हुआ।

Home / Bhopal / बन रहा शुभ संयोग, जानिए कब है Hanuman Jayanti 2019

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो