scriptयुवाओं को मिला सुनहरा अवसर, सरकारी नौकरियों के लिए बढ़ी उम्र सीमा | government jobs increased age limit | Patrika News
भोपाल

युवाओं को मिला सुनहरा अवसर, सरकारी नौकरियों के लिए बढ़ी उम्र सीमा

सरकारी नौकरी में भर्ती की उम्र सीमा पांच साल बढ़ाई सामान्य में 40, आरक्षित वर्ग में 45 साल तक भर्ती

भोपालMar 26, 2020 / 06:35 pm

KRISHNAKANT SHUKLA

government jobs

युवाओं को मिला सुनहरा अवसर, सरकार नौकरियों के लिए बढ़ी उम्र सीमा

भोपाल. प्रदेश में अब सरकारी नौकरी ( government jobs ) के लिए अधिकतम उम्र सीमा ( age limit ) 5 साल बढ़ा दी है। इसका फायदा उन सामान्य वर्ग ( general class ) के युवाओं को होगा, जिन्हें सरकार के 12 मई के आदेश के कारण पांच साल उम्र सीमा घटने का नुकसान हुआ था। युवाओं की नाराजगी कम करने के लिए सरकार ने उम्र सीमा बढ़ाई है। नए आदेश के तहत सीधी भर्ती के लिए वे ही पात्र होंगे, जिनका पंजीयन प्रदेश के रोजगार ( job ) कार्यालय में है।
एमपीपीएससी के माध्यम से भरे जाने वाले पदों के लिए अब न्यूनतम आयु सीमा 21 और अधिकतम 40 साल होगी। एससी-एसटी, महिला, नि:शक्तजन और निगम मंडल के कर्मचारियों के लिए अधिकतम आयु 45 साल रखी गई है। वहीं तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के पदों पर 18-40 वर्ष की आयु तक सीधी भर्ती होगी। इनमें एससी-एसटी, महिला सहित अन्य आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु में 5 साल की छूट दी गई है।

 

यूं समझें उम्र का पूरा विवाद

पिछली सरकार ने सीधी भर्ती में अधिकतम उम्र सीमा 28 साल रखी थी। इसमें प्रदेश के मूल निवासी के लिए पुरुषों में 12 साल और महिलाओं में 17 साल की छूट दी थी।

 

बाद में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कमलनाथ सरकार ने 12 मई को उम्र सीमा बदल दी थी। सभी के लिए अधिकतम उम्र 35 साल कर दी थी। एससी, एसटी व ओबीसी के लिए छूट कायम रखी थी। इससे सामान्य वर्ग के लिए उम्र 40 से घटकर 35 हो गई थी।

Home / Bhopal / युवाओं को मिला सुनहरा अवसर, सरकारी नौकरियों के लिए बढ़ी उम्र सीमा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो