scriptचुनाव में टिकट और विजयश्री पाने के लिए जाप और अनुष्ठान में जुटे हैं नेताजी | election ticket and victorious strategy in election 18 | Patrika News
भोपाल

चुनाव में टिकट और विजयश्री पाने के लिए जाप और अनुष्ठान में जुटे हैं नेताजी

चुनाव में टिकट और विजयश्री पाने के लिए जाप और अनुष्ठान में जुटे हैं नेताजी

भोपालOct 18, 2018 / 01:06 pm

KRISHNAKANT SHUKLA

news

चुनाव में टिकट और विजयश्री पाने के लिए जाप और अनुष्ठान में जुटे हैं नेताजी

भोपाल. चुनावी साल में आया शक्ति आराधना का पर्व नवरात्र नेता एवं उनके समर्थकों के लिए भी विशेष है। राजधानी के शक्तिपीठ, दुर्गा मंदिर और मठ-दरबार कांग्रेस, भाजपा समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की आस्था के केंद्र बने हुए हैं।

टिकट के दावेदार गुप्त अनुष्ठान करवा रहे हैं। कई समर्थक चहेते प्रत्याशियों की मनोकामना पूर्ति के लिए जतन में जुटे हैं, ताकि नेताजी को टिकट और विजयश्री मिले। नेताजी भी चौघडिय़ा और मुहूर्त देखकर बताए गए उपाय आजमा रहे हैं। एक विधायक तो आधी रात बाद पंडितजी के निवास पर अनुष्ठान करते हैं।

रतजगा कर रहे…
एक नेताजी अशोका गार्डन क्षेत्र के पंडित के यहां विशेष पूजा-अर्चना करवा रहे हैं। नेताजी की गाड़ी देर रात तक यहां देखी जाती है। वे पूर्व में भी अनुष्ठान करवा चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक पंडित पेशे से सरकारी महकमे में अफसर हैं, पर तंत्र-मंत्र एवं ज्योतिष के ज्ञानी हैं। लिहाजा इन्होंने इस पेशे को फुल टाइम प्रोफेशन की तरह अपना लिया है।

बीज मंत्र का जाप और अनुष्ठान
हबीबगंज के एक शिव मंदिर में भोपाल व विदिशा के चार नेताओं के लिए अनुष्ठान हो रहे है। इनमें कांग्रेस के तीन और भाजपा के एक नेता शामिल हैं। कार्य सिद्धि के लिए बीज मंत्र जाप किया जा रहा है। इसी प्रकार यहां बगुलामुखी और पीताम्बरा अनुष्ठान किया जा रहा है।

मनोकामना पूरी करने के लिए जलाई ज्योत
नेहरू नगर स्थित मनोकामेश्वरी मंदिर में हर साल श्रद्धालु मुराद पूरी करने के लिए ज्योत जलाते हैं। इस साल मंदिर में 250 अखंड ज्योत जलाई गई हैं। इनमें से कई समर्थकों द्वारा जलवाई जा रही हैं, ताकि नेताओं को टिकट और विजयश्री की प्राप्ति हो।

पं. शिवार्चन शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला नेत्री व भाजपा-कांग्रेस के एक-एक नेताजी के लिए समर्थकों ने ज्योत जलाई हंै। अशोक विहार स्थित दुर्गाधाम मंदिर में अखंड ज्योत जलाई गई है। राजधानी के कई अन्य मंदिरों में भी इसी तरह के धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं, ताकि सफलता मिल सके।

खास यजमानों के लिए सिद्ध कर रहे यंत्र
यंत्र साधना के लिए भी नवरात्र विशेष माना गया है। नेहरू नगर स्थित एक ज्योतिष संस्थान से राजनीतिक संगठनों के प्रमुख लोग जुड़े हुए हैं। ये नवरात्र में विशेष यंत्र तैयार करवा रहे हैं। संस्थान के पं. विनोद गौतम का कहना है कि नवरात्र में ये यंत्र विशेष अनुष्ठान के जरिए सिद्ध किए जाते हैं।

इन दिनों संस्थान में पंडितों के साथ अनुष्ठान द्वारा विभिन्न यंत्र सिद्ध कर रहे हैं। इसमें मनोकामना पूर्ति यंत्र, विजयश्री यंत्र, सौभाग्य यंत्र, रोली आदि शामिल हैं। नवरात्र के बाद इनका वितरण किया जाएगा, ताकि इच्छित फल की प्राप्ति हो।

Home / Bhopal / चुनाव में टिकट और विजयश्री पाने के लिए जाप और अनुष्ठान में जुटे हैं नेताजी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो