scriptमार्गी शनि इन 6 राशि वालों का बदल कर रख देंगे भाग्य! आपकी राशि पर ये डालेंगे प्रभाव… | Effects of margi shani on your rashifal and horoscope | Patrika News
भोपाल

मार्गी शनि इन 6 राशि वालों का बदल कर रख देंगे भाग्य! आपकी राशि पर ये डालेंगे प्रभाव…

6 सितंबर को मार्गी होने के बाद अब 16 से 18 सितंबर के बीच से शुरू होगा शनि का पूरा प्रभाव…

भोपालSep 08, 2018 / 02:17 pm

दीपेश तिवारी

shani

मार्गी शनि इन 6 राशि वालों का बदल कर रख देंगे भाग्य! आपकी राशि पर ये डालेंगे प्रभाव…

भोपाल। ज्योतिष के अनुसार आपके जीवन में शनि का खास प्रभाव माना जाता है। एक ओर जहां कुछ लोग शनि को क्रूर ग्रह मानते हैं, वहीं असल में यह न्याय करता हैं। यानि आपके हर कर्म के आधार पर दंड देने का इन्हें ही मुख्य अधिकार है।
शनि का प्रभाव जहां लग्न में आपके शरीर की बनावट सहित आपके अन्य चीजों पर पड़ती है। वहीं यदि शनि आपके सप्तम भाव में बैठ जाए, तो वैवाहिक जीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर देता है। जबकि चंद्र के साथ होने पर शनि विश(जहर) योग का निर्माण करता है। इसके अलावा शनि की साढ़े साती हो या ढईया हर जगह शनि अपने खास प्रभावों को छोड़ते हैं।
शनि के इसी असर को देखते हुए ज्योतिष हमेेशा खास तौर से शनि के उपर अपनी निगाह बना कर रखते हैं। वहीं कुंडली देखने पर भी जानकार बिना शनि की दृष्टि देखे कुछ भी कहने से बचते हैं।
शनि को न्याय कारक ग्रह माना गया है। इसकी चाल बहुत धीमी होती है। लेकिन ये अपनी जगह बदलने से पहले ही असर दिखाना शुरू कर देता है। और किसी स्थान से जाने के बाद भी कुछ दिनों तक अपना असर रखता ही है।
वहीं कई ज्योतिषों का यह भी मानना है कि अपनी चाल में बदलाव से पहले ही असर की शुरुआत कर देने वाला शानि अपने चाल में पूर्ण बदलाव के बाद करीब 10 से 12 दिन के अंदर अपने पूरे प्रभाव में आता है। और पूरा असर दिखाना शुरू करता है।
ये हुआ शनि में बदलाव…
दरअसल धनु राशि में चल रहे शनि महाराज ने 6 सितंबर 2018 को करीब 5 महीने के बाद अपनी चाल बदल ली है, और अब ये वक्री से मार्गी हो गए हैं। ऐसे में यह अपने पूर्ण प्रभाव के साथ 16 से 18 सितंबर के बीच में आएंगे। और अपना खास असर दिखाना शुरू करेंगे।
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार ज्योतिषशास्त्र में पाप ग्रहों जैसे राहु, केतु, मंगल, शनि का वक्री होना अच्छा नहीं माना जाता है। इन ग्रहों की वक्री चाल होने से इनके विपरीत प्रभाव में वृद्धि होती है और शुभ प्रभाव में कमी आती है।
समाज में अब ये होंगे बदलाव!…
जानकारों का मानना है कि शनि के मार्गी होने से जनता की परेशानियों में कमी आएगी। खाद्य तेल, तिल, चावल,चना की कीमत में तेजी आएगी।

वहीं ज्योतिष के जानकारों का यह भी मानना है कि पेट्रोल-डीजल की कीमत में कमी लाने के लिए भी सरकार कोई कदम उठा सकती है, लेकिन क्रूडऑयल की कीमत अभी नहीं घटेगी।
pt. sunil
पंडित सुनील शर्मा के मुताबिक इसके अलावा शनि का मार्गी होना सभी राशियों को प्रभावित करेगा। ऐसे में जहां कुछ राशियों पर इसका शुभ प्रभाव पड़ेगा जबकि कुछ राशियों पर इसका मिलाजुला दिखेगा।


ये पड़ेगा आपकी राशि पर प्रभाव!…
1. मेष: शनि का मार्गी होना मेष राशिवालों के लिए शुभ फलदायी होगा। जिन लोगों की बीते कुछ समय से आर्थिक परेशानी चल रही हैं, उनमें कमी आएगी और आय के नए स्रोत भी प्राप्त होंगे।
इसके अलावा नौकरी व्यवसाय में चल रही परेशानियां भी धीरे-धीरे खत्म होंगी और जो लोग आजीविका की तलाश में हैं उन्हें प्रयास के अनुसार शुभ परिणाम मिलेंगे। माता-पिता और गुरुजनों का आशीर्वाद आपके लिए सुखद रहेगा।
2. वृषभ: आपकी राशि के लिए शनि का मार्गी होना कई मायनों में शुभ रहने वाला है। कहीं से रूका धन या बड़ा लाभ मिल सकता है। आपके लिए बेहतर होगा जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें। आर्थिक मामलों में आपकी स्थिति बेहतर होगी।
3. मिथुन: शनि की बदली चाल का इस राशि वालों पर मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में संभलकर चलें और लोगों से उलझने से बचें, नहीं तो परेशानी होगी। इसके अलावा आर्थिक मामलों में भी आपको संभलकर चलना होगा क्योंकि अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे। वहीं जो लोग नौकरी में प्रमोशन के लिए प्रयासरत हैं उन्हें खुशी मिल सकती है।

4. कर्क: इस राशि के जातकों को शनि के चाल बदलने से अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा। व्यवसाय में लाभ और उन्नति होगी। इसके साथ ही कानूनी और सरकारी मामलों में आपको किसी तरह के जोखिम लेने से बचना होगा। नौकरी में चली आ रही समस्या दूर होगी, राहत महसूस होगी।
5. सिंह: इस राशि के जातकों का राशि स्वामी सूर्य है, ऐसे में शनि की सीधी चाल में आपकों किसी भी प्रकार की टेढ़ी चाल चलने से बचना होगा अन्यथा नुकसान संभव है। कार्यक्षेत्र में उतावलेपन से बचना होगा। यदि नौकरी और व्यवसाय में परिवर्तन की सोच रहे हैं तो अभी धैर्य बनाए रखना ही उचित होगा।
6. कन्या: कन्या राशि से चौथे घर में शनि चल रहे हैं जिससे अभी आप ढैय्या के प्रभाव में हैं। ऐसे में शनि के मार्गी होने से आपके लिए राहत की स्थिति बनी है। स्वास्थ्य में सुधार अनुभव करेंगे और मानसिक एवं आर्थिक परेशानियों में भी कमी आएगी।
7. तुला: शनि की बदली चाल से आपका हाल पूरी तरह से बदल देगी। भाई-बहनों के शुभ समाचार प्राप्त होंगे, इनसे लाभ भी मिल सकता है। करियर में अपनी मेहनत और लगन से प्रगति करेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति होगी।
8. वृश्चिक: इस राशि के जातक साढेसाती के तीसरे चरण के प्रभाव में हैं। शनि का मार्गी होना आपके लिए कुछ हद तक राहत देने वाला रहेगा। साढ़ेसाती के दौरान आपने जो संघर्ष किया है उसका भी अब आपको धीरे-धीरे लाभ मिलना शुरू होगा। कार्यक्षेत्र में आपको काफी परिश्रम करना होगा। लोग आपकी मेहनत का सम्मान करेंगे। उतावलेपन से बचें और धैर्य से काम लें।
9. धनु: शनि का गोचर इसी राशि में हो रहा है। शनि की चाल सीधी होने से बीते 6 महीने से चल रही परेशानियों और चिंताओं में कुछ कमी आएगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। महत्वपूर्ण फैसले लेते समय जल्दबाजी से बचें। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बना रहेगा और आपको उन्नति के लिए संघर्ष करना होगा।
10. मकर: आपकी राशि का स्वामी शनि ही है, लेकिन इस राशि के जातक साढ़ेसाती के पहले चरण के प्रभाव में हैं। शनि के मार्गी होने से आपको अपनी मेहनत का पूरा परिणाम प्राप्त होगा। खान-पान व आराम का ख्याल रखें। खर्च की मात्रा बढ़ी रहेगी, लेकिन शुभ कार्यों पर व्यय होने से राहत की स्थिति रहेगी।
11. कुंभ: शनि की चाल बदलने से कुंभ राशि के जातकों लिए शुभ स्थिति बनी है। नौकरी परिवर्तन के प्रयास सफल होंगे। आर्थिक पक्ष सुधरेगा। कुछ अच्छे अवसर सामने आएंगे जिनसे लाभ मिलेगा। आय के साधन बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
12. मीन: शनि की बदली चाल से मीन राशि के जातकों को मिलाजुला फल प्राप्त देगी। महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले पिताजी या अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लें।कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। जोखिम वाले काम में हाथ ना डालें, नुकसान हो सकता है। अधिकारियों से वाद-विवाद से बचना होगा।

Home / Bhopal / मार्गी शनि इन 6 राशि वालों का बदल कर रख देंगे भाग्य! आपकी राशि पर ये डालेंगे प्रभाव…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो