scriptकांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बोले, कमलनाथ और सोनिया गांधी लें एक्शन | digvijay singh press conference dispute with umang singhar | Patrika News
भोपाल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बोले, कमलनाथ और सोनिया गांधी लें एक्शन

मध्यप्रदेश में राजनीतिक घमासान के बीच कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर अपने मन की बात की।

भोपालSep 06, 2019 / 12:02 pm

Manish Gite

Digvijaya Singh against Defamation suit filed in higt court

आरएसएस पर आईएसआई से पैसे लेने के आरोप में दिग्विजय सिंह पर मानहानि का मुकदमा दायर

भोपाल। मध्यप्रदेश में राजनीतिक घमासान के बीच कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर अपने मन की बात की। उन्होंने अपने ऊपर लगाए सभी आरोपों का खुलकर जवाब दिया और पार्टी में अनुशासनहीनता करने वाले नेताओं पर कार्रवाई की बात कही। उन्होंने कहा कि पिछले तीन-चार दिनों में जो कुछ हुआ उसे मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ही कुछ करें। मैं यह मामला उन पर छोड़ता हूं।

दिग्विजय सिंह ने पिछले दिनों अपने ऊपर लगे आरोप लगाने वाले मंत्री उमंग सिंघार के संबंध में कहा कि हर पार्टी में अनुशासन होना चाहिए। कितना ही बड़ा नेता हो कार्रवाई होना चाहिए।

उन्होंने कार्रवाई को लेकर दीपक बावरिया से सवाल भी किए। पिछले दिनों जो कुछ हुआ उसे सीएम कमलनाथ और कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर छोड़ता हूं। दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि वे उमंग सिंघार से मुलाकात नहीं करेंगे।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि पिछले दिनों मैंने मंत्रियों को पत्र लिखकर सिर्फ यह पूछा था कि मेरे पत्रों पर क्या कार्रवाई हुई। सांसद होने के नाते यह मेरी जिम्मेदारी है। यह पत्र मैंने कार्यकर्ताओं के निवेदन पर लिखे थे। अपने ऊपर लगे आरोपों पर कहा कि मैं आरोपों से विचलित नहीं होता, मुझे राजनीति में 50 साल हो गए हैं।

 

मेरी लड़ाई बीजेपी से
दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि बीजेपी को मौका न दे। पार्टी में अनुशासन रखें। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मेरी लड़ाई बापू की हत्या करने वाली विचारधारा से है। उन्होंने कहा कि मेरी लड़ाई जारी रहेगी।
और क्या बोले दिग्विजय
शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे प्रेस कांफ्रेस में दिग्विजय ने कई बातें कहीं।

-चिदंबरम को झूठा फंसाया गया।
-सिंधिया से भी मैंने चर्चा की है।
-दीपक बावरिया से भी चर्चा की है।
-मेरा किसी से कोई विवाद नहीं है।
-मैं कड़वी नहीं मीठी चाय पीता हूं।
-मैं पार्टी फोरम पर अपनी बात रखूंगा।
-सिंधिया के पोस्टर लगाए जाने पर बोले हर व्यक्ति को बैनर-पोस्टर लगाने का हक है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो