scriptइन 4 राशिवालों के लिए आज का दिन है सबसे बेहतर! हर चाहत हो सकती है पूरी | Aaj ka rashifal 10jan2019 todays rashifal horoscope with numerology | Patrika News
भोपाल

इन 4 राशिवालों के लिए आज का दिन है सबसे बेहतर! हर चाहत हो सकती है पूरी

यदि गुरु शुभ ग्रहों से दृष्ट होकर कुंडली के मध्य यानि प्रथम, चतुर्थ, सप्तम या दशम भाव पर हो…

भोपालJan 09, 2019 / 08:17 pm

दीपेश तिवारी

10 Jan 2019 Rashifal and Horoscope

इन 4 राशिवालों के लिए आज का दिन है सबसे बेहतर! हर चाहत हो सकती है पूरी

भोपाल। आज 10 जनवरी 2019 को गुरुवार का दिन है। इसे बृहस्पतिवार भी कहते है। इस ज्योतिष में विद्या/शिक्षा से जुड़ा ग्रह माना गया है। इस ग्रह के कारक देव भगवान विष्णु और माता सरस्वती कहलाते है।

गुरु ग्रह चंद्र से युति कर गजकेसरी योग का निर्माण करता है। इसके साथ ही यह भी माना जाता है कि यदि गुरु शुभ ग्रहों से दृष्ट होकर कुंडली के मध्य यानि प्रथम, चतुर्थ, सप्तम या दशम भाव पर हो तो ये कुंडली में आने वाले सभी दोषों को रोक लेता है।

 

MUST READ : विनायक चतुर्थी 2019- इस साल पहली बार 10 जनवरी को पड़ रही ये तिथि, सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें पूजन

 

इसके साथ ही ज्योतिष के अनुसार बृहस्पति का कुंडली में स्थित 12 भावों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव पड़ता है। यह एक शुभ ग्रह है, अतः जातकों को इसके शुभ फल प्राप्त होते हैं।

वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को ‘गुरु’ कहा जाता है। यह धनु और मीन राशि का स्वामी होता है और कर्क इसकी उच्च राशि है जबकि मकर इसकी नीच राशि मानी जाती है।

गुरु ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक होता है। ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र का स्वामी होता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति पर बृहस्पति ग्रह की कृपा बरसती है उस व्यक्ति के अंदर सात्विक गुणों का विकास होता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति सत्य के मार्ग पर चलता है।

मजबूत गुरु का असर – कर्क राशि बृहस्पति ग्रह की उच्च राशि है। अतः गुरु इस राशि में बलवान होगा। बली गुरु के प्रभाव से व्यक्ति को विभिन्न क्षेत्रों में लाभ प्राप्त होगा।

जातक शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहेगा। उसके जीवन में धन की वृद्धि होगी। व्यक्ति का पूजा पाठ में मन लगेगा। जिस व्यक्ति का गुरु बलवान होता है वह ज्ञानी और ईमानदार होता है। वह सदैव सत्य के मार्ग पर चलता है। बली गुरु के कारण व्यक्ति को संतान सुख की प्राप्ति होती है।

पीड़ित गुरु का असर – पीड़ित बृहस्पति जातकों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इसके कारण जातक को विभिन्न क्षेत्रों में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

यदि कोई व्यक्ति शिक्षा क्षेत्र से जुड़ा है तो उसे इस क्षेत्र में परेशानियां आएंगी। पीड़ित गुरु के कारण व्यक्ति की वृद्धि थम जाती है और उसके मूल्यों का ह्रास होता है। पीड़ित गुरु व्यक्ति को शारीरिक कष्ट भी देता है। व्यक्ति को नौकरी व विवाह आदि में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
रंग – पीला। दिशा – उत्तर। रत्न – पुखराज। धातु – सोना।


आज का राशिफल.10 Jan. 2019.. aaj ka Rashifal

1. मेष राशि :

दिन शानदार रहेगा। कुछ लोगों की मदद से आपके अटके काम भी पूरे हो सकते हैं। कोई खुशखबरी मिलेगी। कुछ नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है।
2. वृषभ राशि :
आज आपका दिन बहुत खास रहेगा। रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा। कारोबार में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं। आपको कई नये काम करने के मौके मिलेंगे, जिनमें आप सफल भी होंगे। रूका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।
3. मिथुन राशि :
आज आपका दिन उत्तम है। आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। कुछ नए मौके आपको मिल सकते हैं। मिल कर किये गए कामों से आपको बहुत हद तक सफलता मिलने के योग है। प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिल सकती है।
4. कर्क राशि :
दिन व्यस्तता में रहेगा। आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती है, लेकिन आपको नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच होगा। कुछ खास काम आपके अटक सकते हैं। आपकी कोशिशों में कुछ कमी आ सकती है।
5. सिंह राशि :
आज का दिन सामान्य है। पुरानी बातों के झंझट फिर सामने आ सकते हैं। गुस्सा आपके लिए परेशानी की वजह बनेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात की संभावना है। निवेश के मामलें में आपको कोई नई सलाह मिल सकती है।
6. कन्या राशि :
आज का दिन सुनहरे पलों से सराबोर रहेगा। नए कार्यों में आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। कॅरियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे।
7. तुला राशि :
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। सभी काम आपके मन-मुताबिक पूरे हो सकते हैं। जरूरत से ज्यादा एकाग्रता परेशानी का कारण बनेगी। वाणी पर संयम बनाए रखें। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद करने से आपको बचनें के साथ ही फालतू विवाद से दूर रहें।
8. वृश्चिक राशि :
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है। कोई नया क्लाइंट भी आपसे जुड़ सकता है। किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है।

9. धनु राशि :
आज का दिन शानदार रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन है। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। दूसरे लोग आपकी योजना से काफी प्रभावित होंगे।
10. मकर राशि :
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज कोई बड़ा और अलग काम करने से आपको बचना चाहिए। आप थोड़े सुस्त हो सकते हैं। आने वाली परेशानियों को बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करें।
11. कुंभ राशि :
आज का दिन फेवरेबल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। आपकी कई योजनाएं समय से पूरे हो जाएंगी। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जाएगी। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।
12. मीन राशि :
आज आप कॉन्फिडेंस से भरे रहेंगे। बॉस आपकी परफॉरमेंस से खुश होकर आपको कोई अच्छा-सा गिफ्ट कर सकते हैं। वहीं कारोबारियों को पैसों के मामलों में लाभ हो सकता है। ऑफिस में काम आसानी से पूरा होगा।
आज का अंकज्योतिष.10 Jan. 2019.. Aaj Ka ank jyotish — ये कहता है आज आपका मूलांक…

अंक- 1 :
आज सतर्क रहें। वाणी पर कंट्रोल रखें, निजी मुद्दे आपको कुछ अधिक परेशान कर सकते हैं। आज सावधानी से काम करने की आवश्कता हैं।
शुभ रंग : लेमन । – शुभ अंक : 15
अंक-2 :
आप घिसे-पिटे रास्ते को छोड़कर नया रास्ता अपनायें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय नजर आएगें।
शुभ रंग : नीला। – शुभ अंक : 16

अंक-3 :
आज का दिन इनजॉय करने का है। प्रेमी अथवा प्रेम-सम्बंधों से मुलकात होगी। मन शांत व प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग : ग्रे। – शुभ अंक : 27
अंक– 4 :
कुछ साहसी फैसलों के कारण आपको सफलता मिलेगी। खुद को साबित करने के लिये आपको खूब मेहनत करनी पडेगी। गलत लोगों से सतर्क रहे, हर किसी पर विश्वास न करें।
शुभ रंग : फ्लोरोसेन्ट ग्रीन। – शुभ अंक : 6
अंक – 5 :
स्वास्थ्य खराब सकता है। कई स्तरों पर खुद को साबित करने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। तबादला होने का योग नजर आ रहा हैं।
शुभ रंग : क्रीम। — शुभ अंक : 42 ।

अंक – 6 :
दिन मिश्रित रहेगा। किसी नए काम की शुरूआत करें। उच्च अधिकारी आपके कार्य से खुश रहेंगे।
शुभ रंग : नीला – शुभ अंक: 26

अंक – 7 :
आज का दिन खास है। आज आप अपने लव पार्टनर को विवाह का प्रपोजल दे सकते हैं। लाभदायक दिन रहेगा। आप अपने अन्दर कुछ खास बदलाव महसूस करेंगे।
शुभ रंग : लाईट ग्रीन – शुभ अंक : 17

अंक- 8 :
आप नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। पुरानी व्यापार संबंधी समस्या से निपटने के लिए अदालती व कानूनी मामलों पर विशेषज्ञ की सलाह लें।
शुभ रंग : काला – शुभ अंक : 12

अंक- 9 :
आज नौकरी का योग बन रहा है। अगर सरकारी नौकरी के इच्छुक हैं तो इच्छा पूरी हो सकती है। आज आप घर या कार या कोई पोपर्टी खरीद सकते हैं।
शुभ रंग : हल्का लाल – शुभ अंक : 14

Home / Bhopal / इन 4 राशिवालों के लिए आज का दिन है सबसे बेहतर! हर चाहत हो सकती है पूरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो