scriptमहिला की मौत, लगाया हत्या का आरोप | Woman killed, charged with murder | Patrika News
भिंड

महिला की मौत, लगाया हत्या का आरोप

मृतका की ताई बोली पति के जेठानी से नाजायज संबंध होने के चलते की गई हत्यापति बोला पेट की बीमारी के चलते इलाज के दौरान हुई मौत

भिंडOct 18, 2019 / 05:31 pm

महेंद्र राजोरे

महिला की मौत, लगाया हत्या का आरोप

मृतका के शरीर पर चोट के निशान देखते पुलिस अधिकारी।

भिण्ड. देहात थाना अंतर्गत ग्राम सिमराव में 24 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना गुरुवार व शुक्रवार की रात की है। मृतका के पीहर पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पति ने बीमारी के चलते इलाज के दौरान मौत होने की बात कही है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सीमा कुशवाह पत्नी रामसिंह कुशवाह निवासी सिमराव देहात की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद उसकी लाश को शुक्रवार की सुबह पीएम हाउस पर लाया गया। जहां ग्राम मेहंदौली गोरमी निवासी मृतका की मां दाखश्री ने आरोप लगाया कि बेटी सीमा की हत्या की गई है, वहीं मृतका की ताई लाड़ो देवी ने आरोप लगाया कि मृतका सीमा के पति रामसिंह के उसकी भाभी ऊषा के साथ नाजायज संबंध होने के कारण वह सीमा को रखना नहीं चाहता था। ऐसे में वह उसे आए दिन प्रताडि़त कर रहा था। इसी प्रकार मृतका के चाचा छोटेङ्क्षसह ने बताया कि तबीयत बिगडऩे या उसकी मौत के संबंध में ससुरालीजनों ने कोई सूचना नहीं दी। पड़ोसियों के जरिए मायके वालों को मौत की सूचना मिली, जबकि मृतका के पति रामसिंह का कहना है 16 अक्टूबर को सीमा की पेट की बीमारी के चलते तबीयत बिगड़ गई थी। दवा दिलाने के बाद घर ले गए। 17 अक्टूबर को फिर से दिखाने ले गए तो उसे ग्वालियर के लिए रैफर कर दिया था, जहां उसकी मौत हो गई। ऐसे में जब परिजनों ने ग्वालियर रैफर किए जाने का पर्चा मांगा तो वह उपलब्ध नहीं करा पाया। बहरहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Home / Bhind / महिला की मौत, लगाया हत्या का आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो