चलती वैन में आग में आग से मची अफरा—तफरी, चालक को जिंदा बचाया
https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Fire in the moving van in bhilwara
गंगापुर।
कस्बे के सहाड़ा चौराहे पर शनिवार दोपहर एक वैन में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। लोगों ने वैन में सवार चालक को जिंदा बचा लिया। हालांकि घटना में चालक झुलस गया। जिसे गंगापुर के चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार अरनिया निवासी रतन प्रजापत वैन लेकर दोपहर में अरनिया से गंगापुर सामान खरीदने आ रहा था। सहाडा चौराहे पर गीता कांपलेक्स के सामने वैन में अचानक लग गई। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। लोग मदद को दौड़े। लोगों ने वैन में सवार चालक को जिंदा बाहर निकाल चिकित्सालय पहुंचाया। चालक रतन झुलस गया। जिसका उपचार किया जा रहा है। वैन पेट्रोल चलित बताई जा रही है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
घटना के बाद लगा जाम
गंगापुर में चलती वैन में आग लगने से मौके पर करीब आधा घंटा जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर मौक पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर जाम खुलवाया।
Home / Bhilwara / चलती वैन में आग में आग से मची अफरा—तफरी, चालक को जिंदा बचाया