Mahatma Gandhi Hospital प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरूण गौड़ ने बताया कि अस्पताल के आउटडोर में तीन दिन से मरीज संख्या बढ़ गई है। इन दिनों वायरल के साथ जुकाम व खांसी के मरीज अधिक आ रहे हैं। इन तीन दिन में ६५९० मरीज आउटडोर में आए। इनमें लगभग ५५० रोगियों को भर्ती किया गया है। इससे मेल मेडिकल वार्ड में दबाब बढ़ रहा है। गुरुवार दोपहर तक १७ ०० से अधिक मरीजो की पर्ची बन गई थी। इससे आउटडोर काउंटर पर पर्ची के लिए लंबी कतार लगी रही। डॉक्टर को दिखाने के लिए मरीजों को इंतजार करना पड़ा।
नहीं सुधरे हालात
अस्पताल में मेल व फिमेल मेडिकल वार्ड में ४६-४६ बेड हैं। दो दिन से ८०-८० मरीज भर्ती हो रहे। वार्ड में बेंच लगा रखी हैं। इसके बावजूद कई मरीजों को जमीन पर लेटकर उपचार लेना पड़ रहा है।
अस्पताल में मेल व फिमेल मेडिकल वार्ड में ४६-४६ बेड हैं। दो दिन से ८०-८० मरीज भर्ती हो रहे। वार्ड में बेंच लगा रखी हैं। इसके बावजूद कई मरीजों को जमीन पर लेटकर उपचार लेना पड़ रहा है।
आउटडोर में आए मरीज
1५ अक्टूबर 2७१७
1६ अक्टूबर २१५८
१७ अक्टूबर १७१५
1५ अक्टूबर 2७१७
1६ अक्टूबर २१५८
१७ अक्टूबर १७१५