scriptदो लड़कियों के शव पेड़ से लटकते तो दो महिलाओं की सिर कटी लाश मिलीं | two heinous crime in bihar | Patrika News
बेगूसराय

दो लड़कियों के शव पेड़ से लटकते तो दो महिलाओं की सिर कटी लाश मिलीं

बिहार में गुरुवार को दो दिल दहलाने वाली घटनाएं सामने आई हैं

बेगूसरायJun 28, 2018 / 03:46 pm

Shailesh pandey

murder file photo

murder file photo

(प्रियरंजन भारती की रिपोर्ट)
बेगूसराय। बिहार में गुरुवार को दो दिल दहलाने वाली घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना में दो स्कूली छात्राओं के पेड़ से लटके शव मिले हैं तो दूसरी घटना में दो महिलाओं की सिर कटी लाशें बरामद हुई हैं।बिहार के बेगूसराय जिले के छौड़ाही थाना क्षेत्र के नारायण पीपर सोनापुर गांव में एक ही गांव की दो नाबालिग छात्राओं के शव पेड़ से लटके मिले हैं। दोनों नाबालिग छात्राएं चंद घंटे पहले ही घरों से गायब हुई थीं।

 

 

एक ही दुपट्टे से बंधे थे शव

 

 

पुलिस के अनुसार वंदना और चंदा नामक छात्राओं के शव एक बगीचे में पेड़ से एक ही दुपट्टे में बंधे लटके पाए गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दाेेनों छात्राओं के शवों को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। गांव वालों ने बताया कि दोनों ही छात्राएं कुछ घंटे पहले ही अपने घरों से बाहर निकली थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। प्रारंभिक जांच में छात्राओं की मौत का कारण पता नहीं चला है। पुलिस पूछताछ कर मौत के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।

 

जमीन को लेकर था विवाद


उधर, पूर्णिया के कसबा थाना क्षेत्र में बतरेली के बिल्हरिया बांध के पास नदी किनारे झाड़ी में दो महिलाओं की सिरकटी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोनों महिलाओं की पहचान चक गांव की कलावती देवी और माला देवी के रूप में की गई है। महिलाओं के भतीजे अशोक ततमा ने शवों की पहचान के बाद कहा कि उनके परिवार का गांव के ही जामुन ततमा से जमीन का विवाद चल रहा है। उसने इस विवाद में ही हत्या की आशंका जताई है। कसबा थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों महिलाएं तीन दिनों से लापता थीं। परिजनों ने इन महिलाओं के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में मामला भी दर्ज करा रखा था। महिलाओं की तलाश के दौरान ही शवों के मिलने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस हत्यारों और दोनों शवों के गायब किए सिर की तलाश में जुट गई है।

Home / Begusarai / दो लड़कियों के शव पेड़ से लटकते तो दो महिलाओं की सिर कटी लाश मिलीं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो