scriptसांप ने काटा, चिकित्सक बोला नहीं है जहर, चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज | beawar | Patrika News
ब्यावर

सांप ने काटा, चिकित्सक बोला नहीं है जहर, चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज

सांप ने काटा, चिकित्सक बोला नहीं है जहर, चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज
-विधायक सहित सरपंच बैठे धरने पर, चिकित्सक को सस्पेंड करने की मांग-मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम

ब्यावरOct 12, 2019 / 12:50 pm

Bhagwat

सांप ने काटा, चिकित्सक बोला नहीं है जहर, चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज

सांप ने काटा, चिकित्सक बोला नहीं है जहर, चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज


ब्यावर. निकटवर्ती ग्राम शिवनाथपुरा में एक बालिका को सांप ने डस लिया। सर्पदंश का पता लगते ही परिजन उसे अमृतकौर चिकित्सालय पहुंचे। जहां पर प्रथमदृष्टया विष के लक्षण नजर नहीं आने की बात कही। बाद में एकाएक बालिका की तबीयत खराब हो गई एवं बालिका की मृत्यु हो गई। उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया। ग्रामीणों ने उपचार में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सक को निलबिंत करने की मांग पर अड गए। पुलिस के अनुसार ग्राम शिवनापुरा निवासी रेखा को सांप ने काट लिया। सांप को काटने की जानकारी लगते ही रेखा के बड़े पिता व नून्द्री मालदेव के सरपंच कानाराम गुर्जर सहित अन्य परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहंा पर बालिका को भर्ती कर लिया। प्रारम्भिक जांच में जहर के लक्षण नहीं पाए गए। एेसे में चिकित्सकों ने जांच करवाई। बाद में एकाएक बालिका की तबीयत बिगड़ गई। उसकी मृत्यु हो गई। बालिका की मृत्यु होने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। विधायक शंकरङ्क्षसह रावत सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी अस्पताल पहुंचे। इस मामले में चिकित्सक की लापरवाही का आरोप लगाते हुए चिकित्सक को निलबिंत करने की मांग करने लगे। परिजनों ने चिकित्सक विवेक भटनागर के खिलाफ उपचार में लापरवाही बरतने से बालिका की मृत्यु हो जाने के आरोप में मामला दर्ज कराया है।

Home / Beawar / सांप ने काटा, चिकित्सक बोला नहीं है जहर, चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो