scriptJaipur Rural : पेयजल समस्या से त्रस्त बाशिन्दों व भाजपा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा | Jaipur Rural : angry and angry workers of the BJP and BJP workers su | Patrika News
बस्सी

Jaipur Rural : पेयजल समस्या से त्रस्त बाशिन्दों व भाजपा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

-विरोध प्रदर्शन कर जलदाय अधिकारियों का किया घेराव

बस्सीJul 15, 2019 / 07:28 pm

Satya

sp

Jaipur Rural : पेयजल समस्या से त्रस्त बाशिन्दों व भाजपा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

-एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

शाहपुरा.

शाहपुरा कस्बे में पेयजल व्यवस्था चरमरा रही है। लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। इससे नाराज भाजपा के कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और बाशिन्दों का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने जलदाय विभाग के कार्यालय में जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
आक्रोशित लोगों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों का घेराव कर नारेबाजी की।
लोग पेयजल की मांग को लेकर करीब एक घंटे तक जलदाय विभाग के कार्यालय परिसर में हंगामा मचाते रहे। उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों पर जलापूर्ति में अनियमितता बरतने व राजनीतिक पहुंच वाले लोगों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया।
इसके बाद समस्या समाधान की मांग को लेकर शाहपुरा एसडीएम नरेन्द्र कुमार मीणा को ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने बताया कि कस्बे के कई वार्डों के बाशिंदे पेयजल की समस्या से जूझ रहे है। उपभोक्ताओं को पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर शुरू करवाए गए पानी के टैंकर भी राहत नहीं दिला रहे है।

सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री देवायुष सिंह व नगरपालिका अध्यक्ष रजनी पारीक के नेतृत्व में भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश खंडेलवाल, पार्षद गुड्डू सैनी, पार्षद किरण शर्मा, धोलूराम सैनी, रेणू चौधरी, रामचन्द, पूर्व पार्षद रामावतार चावला, भाजपा नेता महेश पारीक, मालीराम सैनी, पिंटू सैन, श्यामसुंदर जोशी समेत कई कार्यकर्ता व लोग जलदाय विभाग के कार्यालय पर पहुंचे और सुचारू रुप से पेयजल की व्यवस्था कराने की मांग की। एसडीएम के आश्वासन पर लोग रवाना हुए।
व्यवस्था में सुधार नहीं तो देंगे धरना

उन्होंने कहा कि जल्द ही जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं आया तो धरना दिया जाएगा। बाद में अधिकारियों के व्यवस्था में सुधार के आश्वासन पर शांत हुए।

विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा कि जलापूर्ति सुचारू नहीं होने से उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में जलापूर्ति नहीं हो रही है। पेयजल के लिए निजी टैंकरों का सहारा लेना पड़ रहा है। जिससे आर्थिक परेशानी भी हो रही है।
राजनीतिक पहुंच वालों को फायदा पहुंचाने का आरोप


प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जलदाय विभाग के कर्मचारियों पर राजनीतिक पहुंच वाले लोगों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि शाहपुरा में आमजन को पेयजल संकट से निजात दिलाने के विभागीय स्तर पर पानी के टैंकर शुरू करवाए थे। उनमें भेदभाव बरता जा रहा है। राजनीतिक पहुंच वाले कुछ लोग स्वयं को लाभ पहुंचाने के लिए अपने घरों व वार्ड के कुछ लोगों के पानी का टैंकर डलवा रहे है।

विभाग कर रहा खानापूर्ति


ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि विभाग की ओर से टैंकर सप्लाई में सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। कुछ वार्डो में तो रात्रि करीब 11 बजे टैंकर सप्लाई के लिए जाते है। उस दौरान लोग सो जाते है। जिससे उन्हें पानी नहीं मिल पाता है। बाद उन्हें निजी टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ता है। जो मजबूरी का फायदा उठाकर मनमाने दाम वसूल करते है।

Home / Bassi / Jaipur Rural : पेयजल समस्या से त्रस्त बाशिन्दों व भाजपा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो