scriptसड़क हादसे में सात घायल | Motorcycles hit each other seven injured in road mishap | Patrika News
बड़वानी

सड़क हादसे में सात घायल

 तेज रफ्तार दो बाइक आपस में टकरा गईं। इसी तरह दूसरी घटना में बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। घटना में सात गंभीर घायल हुए। दो की हालत गंभीर है।
 

बड़वानीAug 10, 2017 / 11:58 pm

सेराज खान

Treatment of injured in Civil Hospital Sendhwa, Brawani

Treatment of injured in Civil Hospital Sendhwa, Brawani

सेंधवा. दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। सभी को सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां पर उनका उपचार किया गया। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें स्थानीय निजी अस्पताल में ले गए। पहली घटना ग्राम कोलकी एवं अमलिया फाटा के बीच हुआ। यहां पर बस ने बाइक सवार झंझाड़ पिता रूपसिंग (32) निवासी आमलियापानी एवं राजू पिता सकलिया (35) निवासी आमलियापानी को टक्कर मार दी। घटना में दोनों घायल हो गए। उन्हें 108 एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने घायलों का उपचार किया। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन घायलों को शहर स्थित निजी अस्पताल में ले गए। इसी तरह दूसरी घटना ग्राम बाबदड़ में हुई। यहां पर दो बाइक आमने सामने से टकरा गईं। घटना में एक बाइक पर सवार पठान पिता ओंकार निवासी हिंदली एवं शैलेंद्र पिता परसराम निवासी शिव कॉलोनी सेंधवा समेत दूसरी बाइक पर सवार ज्योतिराम पिता राजू निवासी कुंडिया, निर्मला पिता सुरभान एवं प्रमिला पिता सुरभान निवासी कुंडिया घायल हो गए। सभी को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
दुष्कर्म, अपहरण के आरोपितों को पुलिस ने पकड़ा

बड़वानी. राजपुर पुलिस ने गुरुवार को दुष्कर्म व अपहरण के आरोपितों को धरदबोचा है। राजपुर थाना प्रभारी बलदेव मुजाल्दे ने बताया कि बुधवार को ग्राम खडक़ल के रहने वाली नाबालिग के साथ उसी के गांव के आशाराम मंशाराम भीलाला (25) ने दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म के मामले में आरोपित को 24 घंटे में गिरफ्तार किया है। इसी तरह एक वर्ष पूर्व मामा के घर मोरगुन से एक नाबालिग अपहरण के मामले में फरार आरोपित महेंद्र बंशीलाल भीलाला निवासी सेगावा महाराष्ट्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपितों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में एएसआई साधना भावसार, माधव पाटीदार, कमल दवाने, राकेश मालवीय, आरक्षक तस्लीम का विशेष सहयोग रहा।

Home / Barwani / सड़क हादसे में सात घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो