scriptहत्या कर शव कब्रिस्तान में टांगकर फैलाई सनसनी, इस बात पर हुआ था विवाद, जानें | Sensation spread by hanging the dead body in the dead bodyy after murd | Patrika News
बरेली

हत्या कर शव कब्रिस्तान में टांगकर फैलाई सनसनी, इस बात पर हुआ था विवाद, जानें

बरेली। बहेड़ी में पुरानी रंजिश में पड़ोसियों ने एक युवक की हत्या कर दी। शव कब्रिस्तान में टांग दिया। सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने बेटे की शिनाख्त की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

बरेलीMar 27, 2024 / 02:09 pm

Avanish Pandey

fdfgjkkkkk.jpeg

पोस्टमार्टम हाउस पर जानकारी देते मृतक के परिजन

विवाद के बाद हो गया था समझौता, आरोपी मान रहे थे रंजिश

बहेड़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला मियां अली सुकटिया निवासी मोहम्मद अहमद ने बताया कि उनका बेटा सलीम (26) भट्ठे पर मजदूरी करता था। कुछ समय पहले बेटे का पड़ोस के कुछ लोगों से विवाद हो गया था। हालांकि बाद में समझौता हो गया था। आरोपी मन ही मन रंजिश मान रहे थे। मो अहमद ने बताया कि बुधवार रात चार-पांच आरोपी सलीम को बातों में उलझाकर अपने साथ ले गए। आरोपियों ने सलीम के साथ मारपीट कर हत्या कर दी।
परिजनों ने दी हत्या की तहरीर, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

दो लाख रुपये भी लूट लिए। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को कब्रिस्तान में टांग दिया। लोगों की सूचना पर मो अहमद परिवार के साथ मौके पर पहुंचे। बेटे का शव देख परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता ने नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। बहेड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि हर बिंदु पर जांच-पड़ताल की जा रही है।

Home / Bareilly / हत्या कर शव कब्रिस्तान में टांगकर फैलाई सनसनी, इस बात पर हुआ था विवाद, जानें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो