scriptaaj ka rashifal 17 जुलाई : सूर्य ने किया राशि परिवर्तन ,जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Wednesday 17 July daily horoscope in hindi | Patrika News
बरेली

aaj ka rashifal 17 जुलाई : सूर्य ने किया राशि परिवर्तन ,जानिए आपका राशिफल

aaj ka rashifal जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बरेलीJul 17, 2019 / 12:38 am

jitendra verma

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुख में वृद्धि करने वाला रहेगा। अच्छे कर्मों से आप की प्रसिद्धि बढ़ सकती है। माता जी को बुखार आदि से पीड़ा हो सकती है। धन, धर्म से मिलेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन से आप की शिक्षा में सुधार आ सकता है।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज धार्मिक लाभ का दिन है। पूजा पाठ में मन लगेगा। भाग्य साथ देगा। आपकी कोई धार्मिक यात्रा भी हो सकती है। सूर्य के राशि परिवर्तन करने से आपके सुख में थोड़ा सुधार आएगा और मन को शांति मिलेगी।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों को आज का दिन सावधानीपूर्वक गुजारना चाहिए। आज चंद्रमा मृत्यु भाव में है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य कष्ट और धन हानि हो सकती है। सूर्य के राशि परिवर्तन से धन प्राप्ति के लिए परिश्रम अधिक करना होगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों को आज मन में वैचारिक उथल-पुथल के बाद शांति का अनुभव हो सकता है। आपकी राशि में सूर्य आ चुका है इससे लगभग 30 दिनों तक क्रोध में वृद्धि हो सकती है। शरीर में बुखार इत्यादि का प्रकोप हो सकता है। यदि आप सात्विक विचारों के हैं तो आपको विशेष ऊर्जा के अनुभव होंगे।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज चंद्रमा छोटे वाले भाव में है। आपको कोई रोग परेशान कर सकता है अथवा रोग पर दवा लाने हेतु धन खर्च होगा। यथासंभव कोर्ट कचहरी से बचे व्यर्थ की परेशानी आज हो सकती है। सूर्य के राशि परिवर्तन से आपके स्वास्थ्य में कमी आएगी।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज शिक्षा संबंधी कार्यो में देरी होगी। जो युवक युवावस्था में है उनको प्रणय संबंधों का आज अवसर प्रदान होगा परंतु धोखा मिल सकता है सावधानी रखें। व्यापारी वर्ग आज लाभ में रहेगा। सूर्य का राशि परिवर्तन से आप को आंशिक लाभ में वृद्धि होगी।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के जातकों को आज थोड़ा सा तनाव हो सकता है। सरकारी व्यक्तियों के लिए दिन सामान्य ह। परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों को धन प्राप्ति को परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। भाग्य साथ देगा। यदि आप ने पूर्व में किसी को धन का दान किया है तो आज आपको अचानक लाभ होगा। सूर्य के राशि परिवर्तन से आप को सरकारी लाभ प्राप्त हो सकता है।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों के लिए आज बुद्धि और विवेक से धन की व्यवस्था हो सकती है,फिर भी धन हेतु मन में चिंता बनी रहेगी। थोड़ा कष्ट भी होगा। सूर्य के राशि परिवर्तन से धर्म की हानि या भाग्य में कमी होगी। आपको ऐसा लगेगा पूजा पाठ से कोई लाभ नहीं है परंतु आपको ईश्वर में आस्था रखनी चाहिए।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों का आज धर्म कर्म में मन लगेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। मन में अच्छे विचारों की उत्पत्ति हो सकती है। आपका मन गूढ़ विषयों की ओर आकर्षित होगा। सूर्य के राशि परिवर्तन से जीवन साथी को थोड़ा स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज 12वां चंद्रमा है, अत्याधिक खर्च धन हानि व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है। कोर्ट कचहरी भी जाना हो सकता है। सूर्य के राशि परिवर्तन से जीवनसाथी को कोई रोग परेशान कर सकता है।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों के लिए आज व्यापारिक लाभ का दिन है। किसी भी किस्म का कोई लाभ आपको हो सकता है। नौकरी वाले का मन भी प्रसन्न रहेगा। शिक्षा हेतु समय ठीक है। सूर्य का राशि परिवर्तन से शिक्षा और संतान को हानि हो सकती है आपको सूर्य की आराधना करना चाहिए कम से कम 30 दिनों तक।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

Home / Bareilly / aaj ka rashifal 17 जुलाई : सूर्य ने किया राशि परिवर्तन ,जानिए आपका राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो