scriptराजस्थान में चौंकाने वाला मामला, पत्नी को जब पति ने पीहर से आने को कहा तो पत्नी ने रख दी अजीब डिमांड | Shocking case in Banswara, Rajasthan, when husband asked wife to come from her parents house, then wife made a strange demand | Patrika News
बांसवाड़ा

राजस्थान में चौंकाने वाला मामला, पत्नी को जब पति ने पीहर से आने को कहा तो पत्नी ने रख दी अजीब डिमांड

Banswara Viral News : पति का आरोप है कि उसकी पत्नी लंबे समय से पीहर में है, जब वह उससे ससुराल लौटने के लिए कहता है तो वह अजीब डिमांड करती है।

बांसवाड़ाMar 23, 2024 / 07:02 pm

Suman Saurabh

shocking-case-in-banswara-rajasthan-when-husband-asked-wife-to-come-from-her-parents-house-then-wife-made-a-strange-demand

प्रतीकात्मक तस्वीर

Banswara Viral News : राजस्थान के बांसवाड़ा में एक अजीबो-गरीब मामले में एक पति ने अपनी ही पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी लंबे समय से पीहर में है, जब वह उससे ससुराल लौटने के लिए कहता है तो वह अजीब डिमांड करती है। पत्नी का कहना है कि वह तभी वापस लौटेगी जब उसे ससुराल में हर दिन शराब और मांस खाने को मिलेगा। पीड़िता के पति ने बताया कि पिछले साल रक्षाबंधन के दिन उसकी पत्नी अपने मायके चली गयी थी, तब से वह अपने मायके में है। वह वापस ससुराल नहीं लौटती। जून 2023 में दोनों की शादी हुई है।

 

 

नेहा शादी के बाद पीहर गई और कुछ दिनों बाद अपने ससुराल लौटी। उसके बाद से ही उसका हाव-भाव बदला नजर आने लगा। यहां वह अक्सर किसी से फोन पर घंटों बात करती रहती थी। पति द्वारा पूछने पर झल्ला उठती। चिराग बताते हैं कि एक दिन तो हद हो गई जब नेहा शराब की दुकान पर पहुंची और यहां से उसने शराब की बोतल खरीदी और घर पर ही पीने लगी। जब उसके ससुराल वालों ने उसे शराब पीते देखा तो नेहा ने उन्हें धमकाया। कहा कि उन्हें यह बिल्कुल पसंद नहीं है जब कोई उन्हें इसके लिए टोके। अगर उसने दोबारा उसे टोका तो वह उसके खिलाफ पुलिस में झूठी एफआईआर दर्ज करा देगी।

 

 

ससुराल वाले नेहा की हरकतों से परेशान थे। फिर रक्षाबंधन के दिन वह अपने घर चली गयी। कहा कि वह जल्द ही वापस आएंगी। लेकिन उसके बाद से वह कभी वापस नहीं लौटीं। जब उससे ससुराल लौटने के लिए कहा जाता है तो वह अजीब सी डिमांड कर बैठती है। उसका कहना है कि उसे ससुराल में शराब और मांस मिलेगा, तभी वह वापस लौटेगी। फिलहाल कुशलगढ़ पुलिस ने चिराग की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।

Home / Banswara / राजस्थान में चौंकाने वाला मामला, पत्नी को जब पति ने पीहर से आने को कहा तो पत्नी ने रख दी अजीब डिमांड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो