script12वीं की मार्कशीट लेने गई युवती को जबरदस्ती उठाया, फिर अहमदाबाद ले जाकर कई बार किया बलात्कार! | Rape In Rajasthan : Girl Raped In Banswara, Rape Cases In Banswara | Patrika News
बांसवाड़ा

12वीं की मार्कशीट लेने गई युवती को जबरदस्ती उठाया, फिर अहमदाबाद ले जाकर कई बार किया बलात्कार!

Girl Raped In Banswara : सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र का मामला, पीडि़ता ने रिपोर्ट में बताया कि 15 दिन तक रखा अहमदाबाद

बांसवाड़ाJul 22, 2019 / 05:23 pm

Varun Bhatt

banswara

12वीं की मार्कशीट लेने गई युवती को जबरदस्ती उठाया, फिर अहमदाबाद ले जाकर कई बार किया बलात्कार!

बांसवाड़ा. जिले में रविवार को दुष्कर्म का एक और मामला सामने आया है। सज्जनगढ़ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी एक पीडि़ता ने रिपोर्ट में बताया कि एक जुलाई को 12वीं की अंकतालिका लेने विद्यालय गई थी। लौटते वक्त मस्सा मउड़ी निवासी राजू पुत्र कौमचंद्र डामोर उसे बीच रास्ते में मिला और जबरदस्ती बाइक पर बिठाकर घर ले गया। जहां उसने दो बार दुष्कर्म किया। रिपोर्ट में यह भी बताया कि आरोपी उसे अहमदाबाद ले गया, जहां उसने 15 दिन रखा और वहां पर भी दुष्कर्म किया। इसके बाद वह जैसे तैसे बांसवाड़ा पहुंची।
शर्मनाक : 10वीं कक्षा की छात्रा से बलात्कार के बाद ठहरा गर्भ, जानकारी देने से कतरा रहे माता-पिता, पुलिस ने दर्ज किया मामला

पाटन थाना क्षेत्र के सामूहिक बलात्कार मामले में चौथा आरोपी नाबालिग डिटेन
बांसवाड़ा. पाटन थाना क्षेत्र से लडक़ी का अपहरण कर मप्र में सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को भी डिटेन कर लिया है। पाटन थाना अधिकारी रूपलाल ने बतायाकि आरोपी नाबालिग है। इस कारण उसे सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया गया थाए जहां से उसे सुधार गृह में भेज दिया गया है। इससे पूर्व गिरफ्तार तीनों आरोपियों को मजिस्ट्रेट समक्ष पेश किया गया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गौरतलब है कि 15 जुलाई रात करीब 11 बजे युवती लघुशंका के लिए गई तो आरोपी उसका अपहरण कर मध्यप्रदेश के पीठ गांव के पास जंगल में ले गए और वहां सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने नामजद आरोपी नानूराम को शुक्रवार को, बबलू तथा दीपक को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था।
शादी का झांसा देकर 11वीं कक्षा की छात्रा से 5 साल तक बलात्कार, बेटी का शव मिलने पर पिता ने पांच लोगों पर लगाया हत्या का आरोप!

भूंगड़ा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर
बांसवाड़ा. भूंगड़ा थाना क्षेत्र में 10 वीं कक्षा में अध्ययनरत बालिका से दुष्कर्म के मामले में अभी तक आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से दूर है। भूंगड़ा थाना अधिकारी भगवानलाल ने बताया कि मामले को लेकर शनिवार को प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई लेकिन अभी कोई सुराग नहीं लग पाया है। उल्लेखनीय है कि भूंगड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में दसवीं में अध्ययनरत छात्रा से दुष्कर्म के बाद गर्भ ठहर गया। शारीरिक दिक्कत बढऩे पर परिजन उसे महात्मा गांधी चिकित्सलय लेकर पहुंचे। छात्रा का शुक्रवार शाम गर्भपात हो गया। करीब पांच माह का गर्भ था। घटनाक्रम को लेकर परिजनों ने पुलिस को कुछ भी जानकारी नहीं दी। इस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बलात्कार एवं पोक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। गर्भपात के बाद भू्रण को डीएनए जांच के लिए प्रिजर्व कराया है।

Home / Banswara / 12वीं की मार्कशीट लेने गई युवती को जबरदस्ती उठाया, फिर अहमदाबाद ले जाकर कई बार किया बलात्कार!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो