script#राजस्थान_का_रण : कांग्रेस की सोच विकास की है, भाजपा बदले की भावना से काम कर रही है- अशोक गहलोत | Rahul Gandhi In Dungarpur | Patrika News
बांसवाड़ा

#राजस्थान_का_रण : कांग्रेस की सोच विकास की है, भाजपा बदले की भावना से काम कर रही है- अशोक गहलोत

www.patrika.com/banswara-news

बांसवाड़ाSep 20, 2018 / 03:24 pm

Varun Bhatt

banswara

#राजस्थान_का_रण : कांग्रेस की सोच विकास की है, भाजपा बदले की भावना से काम कर रही है- अशोक गहलोत

राजस्थान का रण : कांग्रेस की सोच विकास की है, भाजपा बदले की भावना से काम कर रही है- अशोक गहलोत
बांसवाड़ा. डूंगरपुर. सागवाड़ा. संभाग के डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा में राहुल गांधी की संकल्प रैली के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्तमान सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सरकार को बदले की भावना से काम करने वाला बताया वहीं कांग्रेस को विकास की सोच वाली पार्टी बताया। मंच पर प्रदेश के कई कांग्रेसी नेताओं सहित राहुल गांधी भी मौजूद थे। गहलोत ने कांग्रेस पार्टी की प्रशंसा करते हुए अपने कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को गिनवाया और फिर से सत्ता में आने की बात कही।
यह बोले गहलोत
मेवाड़- वागड़ की धरती संत गोविन्द गुरु, कालीबाई, हरिदेव जोशी, भोगीलाल पण्ड्या, मावजी महाराज, भीखा भाई की धरा है। इंदिरा गांधी के समय से आदिवासियों ने उनका साथ दिया। कांग्रेस का प्रधानमंत्री बनते ही वह आदिवासी क्षेत्र के लिए जाते हैं। आज देश में जो हालात हैं राहुल गांधी चाहते हैंं कि इमसें बदलाव हो। राजनीति विचारधारा की लड़ाई होती है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा आदिवासी का ख्याल रखा है। दो बार मुझे सीएम बनाने का सौभाग्य मिला। इंदिरा जी और राजीव जी से हमने सीखा है। यहां अकाल पडऩे पर कांग्रेस ने घर-घर गेहंू पहुंचाया।
अगर मैं आदिवासियों में जनता की भूख मिटा सकंू तो यह गर्व होगा। हमारी सरकार ने एक आदमी को भी भूखा नहीं सोने की सोच रखी। राहुल जी यहां आते हुए मुझे रास्ते में पूछ रहे थे कि यहां रेल लाइन आनी थी उसका क्या हुआ। कांग्रेस मानती है कि आदिवासियों के लिए रेल लाना जरूरी है। रेल आइगी। बिजलीघर लगेंगे। सभी को रोजगार मिलेगा। पर, भाजपा सरकार ने योजना ही ठप कर दी। सोनिया और मनमोहन जी ने जो काम किया वो ही हुए बाकी विकास ठप। हमारा प्रयास रहा है कि आदिवासी का विकास हो।

Home / Banswara / #राजस्थान_का_रण : कांग्रेस की सोच विकास की है, भाजपा बदले की भावना से काम कर रही है- अशोक गहलोत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो