script70वें जिलास्तरीय वन महोत्सव का आगाज : हर घर-आंगन में लगेगा पौधा, तभी सार्थक होगा वन महोत्सव का सपना | Forest Festival : 70th forest festival celebrated in banswara | Patrika News
बांसवाड़ा

70वें जिलास्तरीय वन महोत्सव का आगाज : हर घर-आंगन में लगेगा पौधा, तभी सार्थक होगा वन महोत्सव का सपना

Forest Festival In Banswara : जिला स्तरीय 70वें वन महोत्सव का आगाज शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय द्वितीय में पौध पूजन एवं रोपण के साथ हुआ। कार्यक्रम में करीब 150 पौधे लगाने के साथ संरक्षण का संकल्प लिया गया। अभियान के पहले दिन जिलेभर में तीन लाख हैक्टेयर में पौधरोपण किया गया।

बांसवाड़ाJul 20, 2019 / 11:53 pm

Dinesh Kumar Tamboli

banswara

70वें जिलास्तरीय वन महोत्सव का आगाज : हर घर-आंगन में लगेगा पौधा, तभी सार्थक होगा वन महोत्सव का सपना

बांसवाड़ा. जिला स्तरीय 70वें वन महोत्सव का आगाज शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय द्वितीय में पौध पूजन एवं रोपण के साथ हुआ। कार्यक्रम में करीब 150 पौधे लगाने के साथ संरक्षण का संकल्प लिया गया। अभियान के पहले दिन जिलेभर में तीन लाख हैक्टेयर में पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनिया ने कहा कि वन महोत्सव मनाना सार्थक तब होगा, जब हर व्यक्ति हर आंगन में एक-एक पौधा लगाने का संकल्प लें। मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी का क्षेत्र के विकास में योगदान बताते हुए विद्यालय में राजीव गांधी की तस्वीर लगवाने के निर्देश प्रधानाचार्य को दिए। मंत्री ने कहा कि पहले बांसवाड़ा में नौकरी पर काले पानी की सजा कहा जाता था, लेकिन माहीडेम की देन से क्षेत्र पूरे प्रदेश में खास पहचान रखता है।
उन्होंने पर्यावरण को लेकर समृद्ध क्षेत्र में वभागों से अधिकाधिक पौधरोपण का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक कांता भील ने भी अधिकाधिक पौधरोपण पर जोर दिया। पुलिस अधीक्षक केसरसिंह शेखावत ने कहा कि वायुमण्डल में गैसों का संतुलन बराबर बना रहे, इसके लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी है। अध्यक्षता जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य महेन्द्र बड़सीवाल ने की। उन्होंने स्कूल में 500 पौधे लगाने के लक्ष्य की जानकारी दी। राज्यमंत्री ने स्कूल में ओपन जिम स्थापित कराने की घोषणा की। भगवत कुंदन ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती कविता पढ़ी। उपवन संरक्षक सुगनाराम जाट ने कार्यक्रम की जानकारी दी।
बांसवाड़ा में रन फॉर वन का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताने दौड़े शहरवासी

प्रतिभाओं को नवाजा, लगाए पौधे
कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने विद्यालय की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त प्रतिभाओं मोहित गिरी, नितेश मीणा, शिवानी चौहान, प्रशांत आहुजा को नवाजा। प्रारंभ में पीपल के पौधे की विधि विधान से पूजा की। इसके बाद पंचवटी वृक्ष के पांच पौधे अलग-अलग स्थानों पर लगाए। शेष पौधे स्कूल के विद्यार्थियों ने परिसर में लगाए। इससे पूर्व वन महोत्सव का आगाज करीब एक घंटे से भी अधिक देरी से शुरू हो सका। कार्यक्रम में जिला प्रमुख एवं कलक्टर भी नहीं पहुंचे।
यह रहे उपस्थित
कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश वर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोविंदसिंह राणावत, कांगे्रस प्रदेश सचिव जैनेन्द्र त्रिवेदी, पूर्व सभापति राजेश टेलर, पूर्व प्रधान सुनिता माल, कृष्णपालसिंह सिसोदिया, पार्षद देवबाला राठौड़, अर्जुन पाटीदार, सहायक वन संरक्षक शैदा हुसैन, क्षेत्रीय वन अधिकारी विश्वेन्द्र सिंह, जगतसिंह चेलावत, कमलेशचंद्र चौबीसा, सज्जनसिंह राठौड़, डॉ. दिनेशचंद्र भट्ट, वाणिज्य कर अधिकारी मजहर खान, सहायक प्रशासनिक अधिकारी रामसिंह चौहान आदि उपस्थित थे। संचालन डॉ. दीपक द्विवेदी ने किया ने किया।

Home / Banswara / 70वें जिलास्तरीय वन महोत्सव का आगाज : हर घर-आंगन में लगेगा पौधा, तभी सार्थक होगा वन महोत्सव का सपना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो