scriptबांसवाड़ा : पॉलिटेक्निक कॉलेज के आक्रोशित छात्रों ने मुख्य गेट बंद किया, बोले पढ़ाते हो नहीं, अंदर जा कर क्या करोगे | College students protested on road | Patrika News
बांसवाड़ा

बांसवाड़ा : पॉलिटेक्निक कॉलेज के आक्रोशित छात्रों ने मुख्य गेट बंद किया, बोले पढ़ाते हो नहीं, अंदर जा कर क्या करोगे

www.patrika.com/banswara-news

बांसवाड़ाSep 29, 2018 / 03:32 pm

Varun Bhatt

banswara

बांसवाड़ा : पॉलिटेक्निक कॉलेज के आक्रोशित छात्रों ने मुख्य गेट बंद किया, बोले पढ़ाते हो नहीं, अंदर जा कर क्या करोगे

बांसवाड़ा : पॉलिटेक्निक कॉलेज के आक्रोशित छात्रों ने मुख्य गेट बंद किया, बोले पढ़ाते हो नहीं, अंदर जा कर क्या करोगे
बांसवाड़ा. जिले के राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में शुक्रवार को विद्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया। अर्से से चल रही विभिन्न समस्याओं की ओर ध्यान नहीं देने से खफा विद्यार्थियों ने मुख्य द्वार बंद कर दिया एवं जमकर महाविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। विद्यार्थियों ने कार्मिकों को भीतर नहीं जाने देने के साथ ही साफ शब्दों में कहा कि नियमित कक्षाओं का संचालन ही नहीं हो रहा है, तो अंदर जा कर क्या करोगे। काफी देर तक विरोध प्रदर्शन के बावजूद सुनवाई नही होने पर विद्यार्थी नारेबाजी करते हुए बांसवाड़ा- डूंगरपुर मुख्य मार्ग पर पहुंचे एवं जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाइश के प्रयास किए एवं मार्ग नहीं खोलने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी तक दे डाली। विद्यार्थियों ने कहा कि कॉलेज प्रशासन भी धमकाता है, लेकिन अब बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रदर्शन के दौरान प्राचार्य अनिल स्वर्णकार व तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे एवं समझाइश की गई। विद्यार्थियों ने जिला कलक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग दोहराई।
ये समस्याएं, जिससे खफा
– महाविद्यालय में नियमित कक्षाएं नहीं लग रही हंै, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही हैं। स्टॉफ भी कम है।
– कक्षाओं के संचालन की मांग करने पर सेशनल के लिए टॉर्चर किया जाता है। मशीनें जंग खा रही हंै।
– महाविद्यालय के हॉस्टल का पांच वर्षों से संचालन नहीं हो रहा है।
– कॉलेज में चौतरफा गंदगी पसरी हुई है। विद्यार्थी बीमार हो रहे है।
– पानी के लिए आरओ है, लेकिन पानी भी साफ नहीं मिलता है। घर से लाना पड़ता है।
– सरकारी बजट भी कहां खर्च हो रहा है, अते-पते नहीं है। लाइब्रेरी में किताबें भी नहीं है।
जल्द करेंगे समाधान
प्राचार्य अनिल स्वर्णकार का कहना है कि विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर निदेशक से बातचीत कर पत्र भी भेजा है। सफाई व्यवस्था भी सुचारू की जाएगी। जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो