scriptराजस्थान में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पार्टी के दो नेताओं ने दिया इस्तीफा | banswara congress jainendra trivedi and manish dev joshi resigned | Patrika News
बांसवाड़ा

राजस्थान में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पार्टी के दो नेताओं ने दिया इस्तीफा

लोकसभा चुनाव के पूर्व बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी थमने का नाम नहीं ले रही है। पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया के कांग्रेस छोड़ भाजपा में ज्वॉइन करने के बाद कांग्रेस में इस्तीफों की झड़ी लग गई है।

बांसवाड़ाMar 18, 2024 / 05:47 pm

Kamlesh Sharma

congress_1.jpg

बांसवाड़ा। लोकसभा चुनाव के पूर्व बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी थमने का नाम नहीं ले रही है। पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया के कांग्रेस छोड़ भाजपा में ज्वॉइन करने के बाद कांग्रेस में इस्तीफों की झड़ी लग गई है। इस क्रम में सोमवार को जिला कांग्रेस के दो बड़े चेहरों के नाम भी जुड़ गए हैं।

सोमवार दोपहर बांसवाड़ा नगर परिषद सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी और पीसीसी सदस्य व जिला प्रवक्ता मनीष देव जोशी ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को इस्तीफा भेज दिया। इसकी पुष्टि पार्टी जिला अध्यक्ष रमेश पंड्या ने की।

यह भी पढ़ें

भाजपा में शामिल हो सकते हैं कई नेता, चर्चाएं हो रही तेज

वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पीसीसी सदस्य रहे जैनेंद्र त्रिवेदी एवं पीसीसी सदस्य (स.व.) व बांसवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी में जिला प्रवक्ता पद पर कार्यरत मनीष देव जोशी ने भी स्वेच्छा से पद और प्राथमिक सदस्यता त्यागने का उल्लेख त्यागपत्र में किया। वहीं दोनों की ओर से अभी भाजपा में शामिल होने को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया हैं।

Home / Banswara / राजस्थान में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पार्टी के दो नेताओं ने दिया इस्तीफा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो