scriptसॉफ्टवेयर इंजीनियरों को निशाना बनाया तो पुलिस ने मारी गोली | Police engineers shot targets, police shot dead | Patrika News
बैंगलोर

सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को निशाना बनाया तो पुलिस ने मारी गोली

स्कूटर पर आ रहे शशांक को आत्मसमर्पण करने के लिए ललकारा

बैंगलोरJun 05, 2019 / 05:01 pm

Ram Naresh Gautam

fire

सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को निशाना बनाया तो पुलिस ने मारी गोली

बेंगलूरु. अत्तिबेले पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी पर गोली चलाकर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बनशंकरी निवासी शशांंक (24) रात के समय शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सॉफ्टवेयर इंजीनियरों पर हमला कर उन्हें लूटता था।
उसे गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष दल गठित किया था। पुलिस निरीक्षक बालाजी को सूचना मिली कि शशांक स्कूटर पर अत्तिबेले के टीवीएस क्रॉस रोड से जा रहा है।

बालाजी कुछ पुलिस कर्मचारियों को साथ मौके पर गए। उन्होंने स्कूटर पर आ रहे शशांक को आत्मसमर्पण करने के लिए ललकारा।
पुलिस कांस्टेबल प्रकाश उसे पकडऩे के लिए आगे बढ़ा, तभी शशांक ने चाकू से हमला कर भागने का प्रयास किया।

बालाजी ने दाएं पैर पर गोली चलाई और उसे गिरफ्तार कर विक्टोरिया अस्पताल मे भर्ती करवाया।
शशांक के खिलाफ दो हत्या, तीन लूट समेत कुल 11 अपराधिक मामले दर्ज है। शशांक ने अपने गिरोह के साथ माह 13 मई को एक सॉफ्टवेटर इंजीनियर कुमार ठाकुर पर हमला कर नकद राशि, लैपटॉप और मोबाइल छीन लिया था।
इसी तरह उसने अभी तक 15 से अधिक सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को निशाना बनाया।

Home / Bangalore / सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को निशाना बनाया तो पुलिस ने मारी गोली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो