scriptमहिला मंडल ने किया तपस्वियों का अभिनंदन | Mahila Mandal congratulated the ascetics | Patrika News
बैंगलोर

महिला मंडल ने किया तपस्वियों का अभिनंदन

तेरापंथ महिला मंडल, विजयनगर का आयोजन

बैंगलोरMar 24, 2024 / 02:04 pm

Santosh kumar Pandey

vijaynagar.jpg
बेंगलूरु. तेरापंथ महिला मंडल, विजयनगर की ओर से वर्षीतप करने वाली महिलाओं के तप अभिनंदन एवं अनुमोदना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्ष मंजू गादिया ने तपस्वियों की अनुमोदना की। वर्षीतप करने वाली महिलाओं का सम्मान मंडल ने पट्ट एवं तप अभिनंदन पत्र के माध्यम से किया। महिलाओं ने लघु नाटिका की प्रस्तुति दी जिसमें भगवान ऋषभदेव का अपने प्रपोत्र श्रेयांश कुमार के हाथों पारणा होने की झांकी प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भेजे गए वीडियो में एबीटीएमएम की ओर से चयनित वीडियो के लिए प्रियंका गादिया एवं विपुला गोखरू का सम्मान किया गया।अभिनंदन के स्वर प्रतियोगिता में चयनित काव्य पाठ के लिए उषा सेठिया एवं मोनिका बांठिया का सम्मान किया गया।
तपस्वियों ने विचार व्यक्त किए। मंत्री दीपिका गोखरू ने तपस्वियों का अभिनंदन करते हुए गीतिका का संगान किया। संचालन उपाध्यक्ष सुमित्रा बरडिया एवं आभार ज्ञापन अंजू सेठिया ने किया। भंवरी बाई मिश्रीमल गांधी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में लगभग 75 महिलाओं की उपस्थिति रही।

Home / Bangalore / महिला मंडल ने किया तपस्वियों का अभिनंदन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो