scriptमुंबई ले जाकर बीवी से जबरन देह व्यापार करवाने लगा शौहर, और फिर… रोंगटे खड़े कर देगी महिला की आपबीती | husband forces wife into sex business | Patrika News
बलरामपुर

मुंबई ले जाकर बीवी से जबरन देह व्यापार करवाने लगा शौहर, और फिर… रोंगटे खड़े कर देगी महिला की आपबीती

चार बार जबरन गर्भपात भी करवाया, महिला ने अपने पति, जेठ और जेठानी पर लगाये सनसनीखेज आरोप, देखें वीडियो

बलरामपुरJan 16, 2019 / 06:18 pm

Hariom Dwivedi

sex business

मुंबई ले जाकर बीवी से जबरन देह व्यापार करवाने लगा शौहर, और फिर… रोंगटे खड़े कर देगी महिला की आपबीती

बलरामपुर. महिला ने अपने पति, जेठ और जेठानी पर सनसनीखेज आरोप लगाये हैं। पीड़िता का कहना है कि उसके अपनों ने ही उसे जबरन देह व्यापार में झोंक दिया। शादी के बाद पति उसे लेकर मुंबई गया, जहां जेठ-जेठानी की मदद से उससे जबरन देह व्यापार करवाया गया। कई बार उसका गर्भपात भी कराया गया। अब वह उसे नेपाल में किसी को बेचने की तैयारी चल रही थी। मौका मिलते ही वह रास्ते से भाग निकली और मायके पहुंची। बेटी की आपबीती सुनकर पिता ने पुलिस में तहरीर दी है।
आरोपियों के चंगुल से भागकर आयी पीड़िता जिस दौर से गुजरी वह कहानी रोंगटे खड़ी कर देने वाली है। पीड़िता के मुताबिक, जेठानी ने घर का खर्च चलाने के लिये उस पर देह व्यापार करने का दबाव डाला। विरोध करने पर पति, जेठ और जेठानी ने उसे बेरहमी से पीटा। इन लोगों ने पीड़िता को जबरन देह व्यापार के लिए मजबूर किया। चार बार पीड़िता का गर्भपात भी कराया गया। इस दौरान उसे दो बार अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा। मुम्बई में इसे नाला सोपारा इलाके के एक कमरे में इसको रखा गया था।
मुंबई पुलिस को भेजी जांच
पीड़िता के पिता ने बताया कि बेटी की शादी 29 जून 2018 को कानपुर निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद वह उसे लेकर मुंबई चला गया था। मुंबई में ही पीड़िता के जेठ और जेठानी रहते थे। कोतवाली नगर क्षेत्र की पुलिस ने मामले की जांच मुंबई पुलिस को भेजी है। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के अंधियारी बाग मोहल्ले का है।
पुलिस पर लग रहे गंभीर आरोप
पीड़िता ने बताया कि उसे भनक लग चुकी थी कि उसे नेपाल में बेचने की तैयारी चल रही है। उसका पति, जेठ और जेठानी उसे बेचने के लिए नेपाल लेकर जा रहे थे, वह रास्ते से भाग निकली और किसी तरह अपने मायके पहुंचकर अपनी आपबीती बताई। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस मामले को टालने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल मुम्बई है, इसलिये मुम्बई पुलिस ही जांच रिपोर्ट भेजेगी। पीड़िता के पिता ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों से दो लाख रुपये लेकर उन्हें छोड़ दिया और केस दर्ज नहीं किया है।
देखें वीडियो…

Home / Balrampur / मुंबई ले जाकर बीवी से जबरन देह व्यापार करवाने लगा शौहर, और फिर… रोंगटे खड़े कर देगी महिला की आपबीती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो