scriptकेंद्र सरकार के जल शक्ति मिशन के तहत पूरे प्रदेश में बालोद जिले के दो निकाय का चयन | Hydroelectric missions:Selection of 2 bodies of Balod districts | Patrika News
बालोद

केंद्र सरकार के जल शक्ति मिशन के तहत पूरे प्रदेश में बालोद जिले के दो निकाय का चयन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत अब जल संरक्षण के लिए नगरीय निकाय क्षेत्रों में जल शक्ति अभियान चलेगा। इस अभियान के तहत जल संरक्षण का काम किया जाएगा।

बालोदJul 03, 2019 / 12:16 am

Chandra Kishor Deshmukh

balod patrika

केंद्र सरकार के जल शक्ति मिशन के तहत पूरे प्रदेश में बालोद जिले के दो निकाय का चयन

बालोद @ patrika . स्वच्छ भारत मिशन के तहत अब जल संरक्षण के लिए नगरीय निकाय क्षेत्रों में जल शक्ति अभियान चलेगा। इस अभियान के तहत जल संरक्षण का काम किया जाएगा।

बालोद नगरपालिका और गुरुर नगर पंचायत का चयन
इस अभियान के तहत केंद्र सरकार ने प्रथम चरण के लिए पूरे प्रदेशभर में तीन नगरीय निकायों का चयन किया है। जिसके तहत बालोद जिले के बालोद नगरपालिका और गुरुर नगर पंचायत शामिल है। बता दें कि मंगलवार को दोपहर केंद्र सरकार ने पूरे देशभर के नगरीय निकाय अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में जिलेभर के नगरीय निकाय के अधिकारी भी उपस्थित थे।

जल शक्ति अभियान दिया नाम
केंद्र सरकार ने इस अभियान को जल शक्ति अभियान का नाम दिया है। इस अभियान के तहत तो जल संरक्षण के लिए रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम व चेक डेम बनाया जाएगा। हालांकि नगर पालिका बालोद ने इस अभियान के तहत पहले से ही काम शुरु कर दिया। जिला मुख्यालय में जगह-जगह रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाए जा रहे हैं। अब इस अभियान में जिले के बालोद नगर पालिका और गुरुर नगर पंचायत का चयन के बाद और बेहतर काम होगा।

प्रदेशभर में तीन निकाय का चयन
इस जल शक्ति अभियान के तहत प्रदेश के तीन नगरीय निकाय का चयन किया गया है। जिसमें नगर निगम रायपुर के अलावा नगर पालिका बालोद और नगर पंचायत गुरुर शामिल है। जिले के दोनों नगरीय निकाय में जल संरक्षण और पौधरोपण का विशेष अभियान चलेगा।

जल्द काम शुरू किया जाएगा
बालोद नगर पालिका सीएमओ रोहित साहू ने बताया कि केंद्र सरकार की जल शक्ति मिशन के तहत बालोद नगर पालिका और नगर पंचायत गुरुर का चयन किया गया है। जल्द ही इस पर योजना बनाकर काम शुरू किया जाएगा।

Home / Balod / केंद्र सरकार के जल शक्ति मिशन के तहत पूरे प्रदेश में बालोद जिले के दो निकाय का चयन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो