scriptवोटिंग के दो दिन पहले यहां हुआ कुछ ऐसा कि रातों रात तैनात कर दिया नागा बटालियन, छावनी में तब्दील हुआ क्षेत्र | Balod collector, daundi lohara assembly area, CG Election 2018 | Patrika News
बालोद

वोटिंग के दो दिन पहले यहां हुआ कुछ ऐसा कि रातों रात तैनात कर दिया नागा बटालियन, छावनी में तब्दील हुआ क्षेत्र

जिला एवं पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों के पहुंचने के बाद स्थिति नियंत्रण में आई। इस बीच एक बस भरकर नागा बटालियन के जवान बुलाए गए।

बालोदNov 18, 2018 / 02:08 pm

Dakshi Sahu

patrika

वोटिंग के दो दिन पहले यहां हुआ कुछ ऐसा कि रातों रात तैनात कर दिया नागा बटालियन, छावनी में तब्दील हुआ क्षेत्र

बालोद/डौंडीलोहारा . चुनाव प्रचार थमने के एक दिन पहले रात को दो समुदायों में मामूली सी बात पर विवाद हो गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और नौबत मारपीट की आ गई। विवाद गरमाने पर पुलिस ने मामला संभालने की कोशिश की। हालात को भांपते हुए बड़े अधिकारी भी पहुंच गए।
जवानों का कैंप लगाया
दोनों पक्षों को समझाइश के बाद स्थिति नियंत्रण में आ गई, लेकिन एहतियात के तौैर पर यहां नागा बटालियन के जवानों का कैम्प लगाया गया। पुलिस के अनुसार मुख्य मार्ग पर चौक के पास स्थल विशेष को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। जिला प्रशासन ने मध्यस्थता कर दोनों पक्ष को शांत कराया था। बीती रात यह मामला फिर गरमा गया।
सूचना मिलते ही एसडीएम जीएल यादव, नायब तहसीलदार नितिन ठाकुर व नम्रता मरकोले, एएसपी जेआर ठाकुर, डीएस पी अनुराग झा, डौंडीलोहारा थाना प्रभारी डीएस देहारी भी पहुंचे। जिला एवं पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों के पहुंचने के बाद स्थिति नियंत्रण में आई। इस बीच एक बस भरकर नागा बटालियन के जवान बुलाए गए।
दोनों पक्षों को थाने चलने कहा तो फौरन सुलह को हुए तैयार
आयोजन के लिए पांडाल लगाने को लेकर विवाद था। एक पक्ष पांडाल लगा रहा था जबकि दूसरा इसे नियम विरुद्ध बता रहा था। दोनों पक्षों से लोग जुट गए थे। पुलिस अधिकारियों ने विवाद नहीं टालने पर दोनों पक्षों के 5 -5 लोगों को थाना चलने को कहा। तब वे सुलह को तैयार हो गए। दोनों पक्षों ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। चुनाव आचार संहिता के चलते पुलिस मॉनीटरिंग कर रही है।
थाना प्रभारी डौंडीलोहारा डीएस देहारी ने बताया कि दो पक्षों में आयोजन के लिए पंडाल लगाने को लेकर विवाद बढ़ गया था। दोनों ने आपसी समझौता कर लिया है। किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं किया गया है।

Home / Balod / वोटिंग के दो दिन पहले यहां हुआ कुछ ऐसा कि रातों रात तैनात कर दिया नागा बटालियन, छावनी में तब्दील हुआ क्षेत्र

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो