scriptबाढ़ पीड़ितों को दिया जाने वाला भोजन चखकर हैरान रह गए योगी के मंत्री, कहा इतने पैसे में ऐसा खाना…. | UP Minister Upendra Tiwari about Taste quality in Flood affected area | Patrika News
बलिया

बाढ़ पीड़ितों को दिया जाने वाला भोजन चखकर हैरान रह गए योगी के मंत्री, कहा इतने पैसे में ऐसा खाना….

कहा सरकार हर आदमी के भोजन के लिये 38 रुपये दे रही है,

बलियाSep 26, 2019 / 12:28 pm

रफतउद्दीन फरीद

Upendra Tiwari

उपेन्द्र सरकार हर आदमी के भोजन के लिये 38 रुपये दे रही है।

बलिया. बाढ़ से तबाही के बाद बलिया में योगी सरकार के पंचायती राज मंत्री उपेन्द्र तिवारी पहुंचे और वहां बाढ़ पीड़ितों को की जा रही मदद की जमीनी हकीकत जांची। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को दिया जाने वाला भोजन चखा तो वह हैरान रह गए। भोजन की क्वालिटी देखकर वह नाराज हुए और सवाल किया कि बाढ़ पीड़ितों को ऐसा भोजन क्यों दिया जा रहा है, जबकि सरकार हर आदमी के भोजन के लिये 38 रुपये दे रही है। उनकी बात का कोई ठीक-ठीक जवाब उन्हें नहीं मिला।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बाढ़ पीड़ितों की मदद में कोई कमी नहीं कर रही है। सरकार ने इसके लिये काफी पैसा दिया है, बावजूद इसके बलिया में बाढ़ प्रभावितों को दिये जाने वाले भोजन की क्वालिटी ठीक नहीं। मंत्री जी ने भोजन को खुद खाकर चेक किया। इसके बाद अपनी शिकायत उन्होंने लखनऊ बैठे राहत आयुक्त के पस दर्ज करायी।
बताते चलें कि बलिया जिले की फेफना सीट से भाजपा विधायक और सूबे के पंचायती राज मंत्री उपेन्द्र तिवारी अपने विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे थे। उन्होंने कई बाढ़ग्रस्त गांवों का दौरा किया।
By Amit Kumar

Home / Ballia / बाढ़ पीड़ितों को दिया जाने वाला भोजन चखकर हैरान रह गए योगी के मंत्री, कहा इतने पैसे में ऐसा खाना….

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो