scriptबलिया में दिनेश शर्मा का विरोध, काला झंडा दिखाने पहुंचे छात्रनेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार | Sp Students protest Deputy Cm Dinesh Sharma in ballia | Patrika News
बलिया

बलिया में दिनेश शर्मा का विरोध, काला झंडा दिखाने पहुंचे छात्रनेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिनेश शर्मा को काला झंडा दिखाने पहुंचे थे सपा छात्रनेता, अखिलेश यादव जिंदाबाद के खूब लगाए नारे

बलियाDec 23, 2018 / 04:41 pm

sarveshwari Mishra

Dinesh sharma

Dinesh sharma

बलिया. यूपी के बलिया में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के आगमन के दौरान सपा छात्रनेताओं नेताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। दिनेश शर्मा को काला झंडा दिखाने के मंशा से सपा छात्रनेता 50 से अधिक की संख्या में आए थे, लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके। उनका कहना था कि बलिया का अब तक कोई विकास नहीं हुआ है। प्रदर्शन कर रहे कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इन नेताओं के साथ कई सपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे। सभी अखिलेश यादव जिंदाबाद का नारा लगा रहे थे।

दरअसल, जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय का द्वितीय स्थापना दिवस समारोह का आयोजन शनिवार को विश्वविद्यालय के कैंपस में हुआ था। जिसमें डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और राज्यपाल रामनाइक आए थे। इनके आगमन को लेकर समाजवादी छात्रसभा के छात्र नेताओं में आक्रोश था और वह इनका विरोध करते हुए विश्वविद्यालय में घुसना चाहे। उनके हाथ में एक अप्लीकेशन था जिसमें उनकी कई मांगे थी। बताया जा रहा है कि दिनेश शर्मा को ये कार्यकर्ता काला झंडा दिखाना चाहते थे। लेकिन कड़ी सुरक्षा के बीच सपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में नहीं जा सके। कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनके साथ सपा नेता दिलीप भाई, मनन दूबे आदि कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Home / Ballia / बलिया में दिनेश शर्मा का विरोध, काला झंडा दिखाने पहुंचे छात्रनेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो