खड़े डंपर से टकराई बाइक, दंपत्ति की मौत
खड़े डंपर से टकराई बाइक, दंपत्ति की मौत
कटंगी. मुख्यालय के तुमसर रोड पर बुधवार की रात करीब 11.30 बजे सड़क हादसे में एक दंपत्ति की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मोहगांव (नांदी) थाना तिरोड़ी निवासी योगराज पिता झनकलाल बिसेन (५५) अपनी पत्नी अनिता बिसेन बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में पेट्रोल पंप के पास रेस्टोरेंट के नजदीक सड़क किनारे खड़े एक डंपर से उनका दोपहिया वाहन टकरा गया। जिसमें दोनों ही पति-पत्नी की ही घटना स्थल पर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इसी बीच वहां से गुजर रहे लोगों ने डॉयल 100 को हादसे की सूचना दी। वही पुलिस भी मौके पर पहुंचे। इस हादसे के बाद तत्काल मौके पर पहुंचे प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भयानक थी कि चालक का सिर बुरी तरह से फट कर बिखर चुका था। वहीं पुलिस ने आज मामला दर्ज कर दोनों ही शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। जिसके बाद दोनों पति-पत्नी का आज एक साथ अंतिम संस्कार हुआ। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम दिखाई दिया। गांव के हर किसी ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया।
प्राप्त जानकारी अनुसार योगराज और उनकी पत्नी अनिता बिसेन बोपली में एक विवाह समाराहे में शामिल होने के लिए गए हुए थे। जहां से वह करीब 11 बजे अपने घर के लिए निकले थे। जिसके ठीक 30 मिनट बाद यह हादसा हुआ। हादसे के बाद बाद मार्ग पर करीब 15 मिनट तक जमकर हाय-तौबा मची रही। वहीं देर रात शवों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका था।
Home / Balaghat / खड़े डंपर से टकराई बाइक, दंपत्ति की मौत