scriptबहराइच में दुर्लभ प्रजाति के रेड सैंड बोआ सांप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों की कीमत | Bahraich red sand boa snake with two smugglers arrested | Patrika News
बहराइच

बहराइच में दुर्लभ प्रजाति के रेड सैंड बोआ सांप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों की कीमत

बहराइच के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में रेड सैंड बोआ सांप के साथ वन कर्मियों ने दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। भ्रांति के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन दो मुंहा सांप की करोड़ों में कीमत होती है।

बहराइचApr 12, 2024 / 08:17 am

Mahendra Tiwari

Red Sand Boa snake

पकड़े गए तस्कर के साथ वन विभाग की टीम

बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में वन कर्मियों ने रेड सैंड बोआ सांप के साथ बाइक सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बाइक की डिग्गी से तलाशी के दौरान एक रेड सैंड बोआ सांप बरामद किया है। बताया जाता है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन सांपों की कीमत करोड़ों रुपये है। धन वृद्धि की भ्रांति के चलते लोग इन्हें खरीद कर पालते हैं।
बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के जंगलों के आसपास वन कर्मियों की टीम गश्त पर निकली थी। इस दौरान जंगल की तरफ से दो बाइक सवार आते दिखे। जिस पर वन कर्मियों की टीम ने बाइक को रोक कर तलाशी ली, तो डिक्की में दुर्लभ रेड सैंड बोआ (दो मुंहा) सांप बरामद हुआ। पूछताछ करने पर ये लोग सही जवाब नहीं दे पाए। जिस पर दोनों को रेंज कार्यालय लाया गया। डीएफओ ने बताया कि सांप को जंगल में छोड़ दिया गया है। पकड़े गए वन्य जीव तस्कर यासीन पुत्र रहमतुल्ला और फहीम खान लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा कोतवाली के गांव सिसैया के रहने वाले हैं। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। इनके पास से बरामद बाइक और 270 रुपये नगदी को सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पैसे के लालच में लोग रेड सैंड बोआ (दो मुंहा) सांप की बिक्री करते हैं। भ्रांति के चलते लोग इन्हें खरीदते हैं। जबकि ऐसा कुछ नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो