scriptमहिला की हत्या कर जेवर लूटे, ग्रामीणों ने दिया धरना | old lady murder and jewelery theft | Patrika News
बगरू

महिला की हत्या कर जेवर लूटे, ग्रामीणों ने दिया धरना

मौजमाबाद थाना इलाके के महलां में वारदात

बगरूApr 11, 2024 / 05:42 pm

Kashyap Avasthi

महिला की हत्या कर जेवर लूटे, ग्रामीणों ने दिया धरना

महिला की हत्या कर जेवर लूटे, ग्रामीणों ने दिया धरना

जयपुर. मौजमाबाद थाना इलाके के महलां तिराहे के समीप सफेदा फार्म में बुधवार को ईंधन के लिए लकड़ी लेने गई वृद्ध महिला की हत्या कर बदमाश गहने लूट कर ले गए। शाम तक जब वृद्धा घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाशा। सुनसान इलाके में वृद्धा का शव मिलने पर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और एफएसएल व डॉग स्कवायड टीम ने साक्ष्य जुटाए। आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को भी अस्पताल में प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए।

मौजमाबाद थाना प्रभारी संजय मीना ने बताया कि दुर्गा देवी (80) पत्नी स्व. प्रभात सिंह राठौड़ निवासी राठौड़ की ढाणी जोबनेर रोड महलां बुधवार सुबह करीब दस बजे ईंधन के लिए लकडि़यां लेने पास ही सफेदा फार्म में गई थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर वृद्ध महिला के परिजन ढूंढते हुए सफेदा फॉर्म की ओर गए तो वृद्धा का शव मिला। बदमाश महिला की हत्या कर पैरों के कड़े, सोने का मांदलिया, कान के जेवर लूट ले गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वृद्धा की हत्या की सूचना के बाद सफेदा फॉर्म पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
लोगों ने जताया आक्रोश
घटना का पता चलते ही सरपंच राजकुमार जाजोरिया, सीताराम देवन्दा, सीताराम परेवा, बहादुर सिंह, रामजीलाल सिंह, सूरज सिंह, गणेश परेवा, अमर सिंह सहित बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए मौजमाबाद पुलिस पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंचे सीओ दीपक खंडेलवाल ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। रात को डॉग स्क्वायड व एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र हत्यारों को पकड़ने की मांग की है।
इनका कहना है…

प्रथम दृष्टया वृद्धा की हत्या लूट के लिए की गई है। महिला के शरीर से पहने हुए जेवर गायब मिले हैं। पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटा लिए हैं। पुलिस जल्द ही मामला का खुलासा करेगी।
– दीपक खंडलेवाल, सीओ दूदू
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो