scriptबैठक में बुलाकर खुद ही नहीं पहुंचे अधिकारी तो किसानों ने दी बड़ी चेतावनी और फिर… | bagpat administration organised kissan meeting with farmers | Patrika News
बागपत

बैठक में बुलाकर खुद ही नहीं पहुंचे अधिकारी तो किसानों ने दी बड़ी चेतावनी और फिर…

मुख्य बातें

समस्या सुनने के लिए किसानों को अधिकारियों ने बुलाया था बैठक करने
किसानों के पहुंचने के घंटों बाद भी नहीं पहुंचे अधिकारी
नाराज किसानों ने हंगामा और प्रदर्शन करने के साथ ही दी ये चेतावनी

बागपतAug 22, 2019 / 06:53 pm

Nitin Sharma

bag.jpg

बागपत। इस जिले में अधिकारी किसानों को किसान बैठक में बुलाकर खुद ही गायब हो जाते है। कलक्ट्रेट सभागार में पौने घंटा तक विभागीय अधिकारियों का इंतजार करने के बाद किसानों के सब्र का बांध टूट गया और वह बैठक का बहिष्कार करते हुए नारेबाजी कर सभागार के बाहर धरने पर बैठ गये। किसानों के बढ़ते हंगामे की जानकारी मिलते ही डीएम सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों को समझाकर बैठक बुलाया। वहीं किसानों ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर दोबारा ऐसा हुआ तो वह बैठक का बहिष्कार कर देंगे और यहां किसी भी कीमत पर नहीं आएंगे।

बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किसान बैठक का आयोजन किया गया। डीएम शकुंतला गौतम ने किसानों की समस्या सुनी। किसानों ने कहा कि जल शक्ति अभियान चलाकर जल संचयन करने की योजनाएं बनाई जा रही है, लेकिन यह सब खानापूर्ति है। जबकि नहरे और रजवाहों में पानी नहीं आएगा। तब तक समस्या का समाधान नहीं होगा। गांवों में जल निकासी का प्रबंध हो जाए और तालाबों की खुदाई हो जाये। अपने आप जल संचयन होना शुरू हो जाएगा।

दंगल में गया पहलवान संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ लापता, इस हालत में मिलते ही मच गया हड़कंप

किसानों का आरोप तौल केंद्रों पर चलता है कमीशन

वहीं बैठक में किसानों ने आरोप लगाया कि तौल केंद्रों पर कमीशन खोरी चलती है। यह व्यवस्था खत्म हो जाए, तो अपने आप आय में बढ़ौतरी हो जाएगी। इसके साथ ही नंगला जाफराबाद के पूर्व प्रधान योगेश ने अधिकारियों को जिले में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं से अवगत कराया। सीएमओ को कहा उनके डॉक्टर काम कम परेशान ज्यादा करते है। झोलाछाप डॉक्टरों से गांव के लोग जिंदा है। उन्हें परेशान न किया जाए। डीएम शकुंतला गौतम ने सभी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराने का भरोसा दिलाया।

Home / Bagpat / बैठक में बुलाकर खुद ही नहीं पहुंचे अधिकारी तो किसानों ने दी बड़ी चेतावनी और फिर…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो