scriptबसपा से गठबंधन के सात घंटे बाद ही सपा नेता ने दे दिया इतना बड़ा बयान, जानिये क्या कहा | SP leader Hawaldar yadav statement after Alliance with BSP | Patrika News
आजमगढ़

बसपा से गठबंधन के सात घंटे बाद ही सपा नेता ने दे दिया इतना बड़ा बयान, जानिये क्या कहा

जब सपा और बसपा नेता मना रहे थे खुशी उसी समय आया सपा नेता का बयान।

आजमगढ़Jan 12, 2019 / 09:08 pm

रफतउद्दीन फरीद

Akhilesh yadav and Mayawati

अखिलेश यादव और माायवती

आजमगढ़. सपा और बसपा के बीच लोकसभा चुनाव से पूर्व हुए गठबंधन से दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिली है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता शनिवार को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में खुशियां मनायी। इस दौरान एक दूसरे को लड्डू खिलाया गया। जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि सपा और बसपा का गठबंधन सामाजिक व राजनैतिक परिवर्तन के नये युग का सूत्रपात है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार तानशाहा हो गयी है जिस प्रकार सरकार के इशारे पर गरीबों, किसानों, मजदूरों, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं के दमन एवं अत्याचार का सिलसिला शुरू किया गया और पूॅजीपतियों के इशारे पर नोटबंदी जीएसटी जैसे काले कानून लाये गये उससे देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति पैदा हो गई है। किसान आत्महत्या के लिए मजबूर है, नौजवान बेराजगारी से त्रस्त है। छोटे उद्योग धन्धे और व्यापार बदहाली का शिकार हो गया है। धर्म और जाति के नाम पर समाज में नफरत के बीज बोने का काम भाजपा और उसके नेता कर रहे हैं।
देश की सीमाएं असुरक्षित हो गयी हैं। रोजाना सीमा पर जवान शहीद हो रहे हैं। मोदी सरकार की विदेश नीति पूरी तरह फेल हो चुकी है। मॅहगाई महामारी का रूप ले ली है। अच्छे दिन हवा-हवाई हो गये हैं। इन परिस्थितियों में देश एवं देश की सवा अरब जनता के हित में सपा बसपा का गठबन्धन होना समय की जरूरत थी। जनभावनाओं एवं राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर दोनों दलों के राष्ट्रीय नेताओं ने जो फैसला लिया है इससे जहॉ उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर गठबन्धन कब्जा करेगा। वहीं केन्द्र से नरेन्द्र मोदी सरकार को सत्ता से हाथ धोना पड़ेगा।
हवलदार यादव ने समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वह बहुजन समाज पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ सामंजस्य स्थापित कर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करने के लिए जनता के बीच में जायें। थाने और तहसील में गरीब जनता का आर्थिक दोहन हो रहा है। भ्रष्टाचार चरम पर है ऐसे में दोनों दलों के नेताओं की जिम्मेदारी बढ़ गयी है कि भाजपा सरकार को बेनकाब करें। इस मौके पर विधायक आलमबदी आजमी, विधायक डा. संग्राम यादव, पूर्व विधायक बृजलाल सोनकर, जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, शिवमूरत यादव, महेन्द्र यादव, तेजबहादुर यादव, राजाराम सोनकर, नाटे यादव, उमेंश यादव, रामचन्दर यादव, आशीर्वाद यादव, शिशुपाल सिंह, मानबहादुर राम, जगदीश प्रसाद, केदार यादव आदि उपस्थित थे।
By Ran Vijay Singh

Home / Azamgarh / बसपा से गठबंधन के सात घंटे बाद ही सपा नेता ने दे दिया इतना बड़ा बयान, जानिये क्या कहा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो