scriptपारिवारिक कलह के चलते पूर्व सैनिक ने लगाई फांसी | Ex Soldier suicide in Azamgarh | Patrika News
आजमगढ़

पारिवारिक कलह के चलते पूर्व सैनिक ने लगाई फांसी

मृतक के कमरे से पुलिस ने सुसाइड नोट किया बरामद, सिधारी क्षेत्र के चकगोरया गांव की घटना

आजमगढ़Oct 18, 2018 / 06:45 pm

Devesh Singh

suicide

suicide

रिपोर्ट:-रणविजय सिंह

आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के चकगोरया गांव में बुधवार की रात पारिवारिक कलह के चलते पूर्व सैनिक ने घर में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है।
चकगोरया ग्राम निवासी 36 वर्षीय विजय कुमार मिश्र पुत्र मधुबन मिश्र एक वर्ष पूर्व थलसेना में वाहन चालक पद से सेवानिवृत्त हुआ था। इन दिनों विजय अपनी पत्नी प्रियंका व पुत्र आदित्य तथा पुत्री ऋषिका के साथ घर पर रह रहा था। बताते हैं कि बुधवार की शाम किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हुआ। इस बात से क्षुब्ध विजय ने घर के दूसरे तल पर रस्सी के सहारे पंखे के हुक से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर पड़ोसियों की मदद से निर्जीव हालत में रस्सी से लटक रहे विजय को आनन-फानन ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिए जाने पर शव को घर लाया गया और गुरुवार की सुबह मृतक के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि मृतक के कैमरे से सुसाइड नोट बरामद किया गया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।

Home / Azamgarh / पारिवारिक कलह के चलते पूर्व सैनिक ने लगाई फांसी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो