बता दें कि रौनापार थाना क्षेत्र के सोनबुजुर्ग गांव में पंचायत चुनाव के समय से ही पूर्व प्रधान सुफियान और वर्तमान प्रधान के पति दानिश से रंजिश चल रही है। पिछले एक महीनें में दोनों पक्ष इसी रंजिश को लेकर चार बार आमने सामने हो चुके है। पिछले दिनों पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब 50 लोगों को पाबंद किया था लेकिन इसके बाद भी इनपर कोई असर नहीं हुआ।
सोमवार की सुबह करीब 8.30 बजे एक बार फिर दोनों पक्ष आमने सामने हो गये। इस दौरान दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर पथराव किया और घरों पर चढ़कर तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी होने पर रौनापार एसओ गिरजेश सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान डायल-100 भी वहां पहुंच गयी। पुलिस के खदेड़ने पर उपद्रवी फरार हो गये। दोपहर बाद तहसील के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।