scriptबड़ी खबर : अयोध्या आकर भी रामलला का दर्शन नहीं करेंगी प्रियंका गांधी | Priyanka Gandhi will not visit Shri Ram Janm Bhoomi ayodhya | Patrika News
अयोध्या

बड़ी खबर : अयोध्या आकर भी रामलला का दर्शन नहीं करेंगी प्रियंका गांधी

रामभक्त हनुमान में आस्था तो रामलला से दूरी क्यूँ,आखिर क्यूँ कांग्रेस के नेता नही जाना चाहते राम जन्म भूमि

अयोध्याMar 25, 2019 / 12:07 pm

अनूप कुमार

Priyanka Gandhi will not visit Shri Ram Janm Bhoomi ayodhya

बड़ी खबर : अयोध्या आकर भी रामलला का दर्शन नहीं करेंगी प्रियंका गांधी

अयोध्या : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव 27 मार्च की सुबह राम नगरी अयोध्या आ रही हैं | अयोध्या में प्रियंका गांधी प्रसिद्ध सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी में दर्शन करने के बाद रोड शो करेंगी और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी | लेकिन अपनी अयोध्या यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी राम जन्मभूमि दर्शन करने नहीं जाएँगी | कांग्रेस कार्यालय द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार प्रियंका गांधी अयोध्या में सिर्फ हनुमानगढ़ी सिद्ध पीठ में दर्शन करेंगी | जिसके बाद अयोध्या फैजाबाद शहर में रोड शो करते हुए कुमारगंज के रास्ते अमेठी रवाना हो जाएंगी | प्रियंका गांधी की रामलला से यह दूरी अयोध्या के संतो को अखर रही है |
रामभक्त हनुमान में आस्था तो रामलला से दूरी क्यूँ,आखिर क्यूँ कांग्रेस के नेता नही जाना चाहते राम जन्म भूमि

बताते चलें कि इससे पूर्व में प्रियंका गांधी के पिता देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी जब अयोध्या आए थे तो उन्होंने रामलला से दूरी बनाए रखी और उसके सिर्फ हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया था और उसी कड़ी में राजीव गांधी कि बेटे और वर्तमान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी जब साल 2017 विधानसभा चुनाव से पहले अयोध्या आए तो उन्होंने अयोध्या आकर सिर्फ हनुमानगढ़ी में ही दर्शन पूजन किया और वापस लौट गए | अहम सवाल यही है कि जब अयोध्या की पहचान भगवान श्रीराम हैं और उन्हीं की जन्मस्थली के रूप में यह शहर जाना जाता है तो कांग्रेस के नेता राम लला से इतनी दूरी क्यों बना कर चल रहे हैं ,क्या कांग्रेसियों की ये आस्था महज़ वोट बैंक की राजनीति है |

Home / Ayodhya / बड़ी खबर : अयोध्या आकर भी रामलला का दर्शन नहीं करेंगी प्रियंका गांधी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो