एक दिन की फोरी राहत के बाद फिर ठंड का बढ़ा सितम, दिन का तापमान 3 डिग्री लुढक़ा
एक दिन की फोरी राहत के बाद फिर ठंड का बढ़ा सितम, दिन का तापमान 3 डिग्री लुढक़ा
मंदसौर.
शहर सहित जिले में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। साल की शुरुआत के साथ अब तक जिलेवासियों को धूप नसीब नहीं हुई। एक दिन गुरुवार को फोरी राहत के बाद शुक्रवार को फिर मौसम बदला और ठंड ने तेवर दिखाए। सीजन का अब तक का सबसे बड़ा दिन ही शुक्रवार को रहा। सुबह 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा तो ठंडी हवाओं की रफ्तार भी तेज रही। वहीं जिले में दोपहर तक ओस की बंूदे गिरती रही। इसके चलते ठंड का असर भी बढ़ गया। आलम तो यह रहा है कि दोपहर में अधिकतम तापमान में भी तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की और रात का तापमान भी गिरा। सर्द हवाओं के कारण दिनभर बाजार में आम लोग ऊनी कपड़ों में खुद को समेटकर बाहर निकले और हवाओं से बचते हुए नजर आए तो अलग-अलग जगहों पर अलाव जलने का दौर भी जारी रहा। अलाव के सहारें हर कोई ठंड को मात देने की कोशिश में लगा है लेकिन पिछले पांच दिनों से आम लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। मौसम के जानकारों की माने तो दो-तीन दिन ओर मौसम यथावत रहेगा।
दिन के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट, बड़ी ठंड
गुरुवार को मिली हल्की राहत के बाद शुक्रवार को फिर बादल छाए और कोहरा भी बढ़ा। रात 10 बजे से ही कोहरे गिरना शुरु हो गया। सुबह 9 बजे तह कोहरा छाया रहा विजिबलिटी घटकर 200 से 500 मीटर तक रही। मौसम बदलने से दिन के तापमान में 3 डिग्री तक कि गिरावट आई है। जिले में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग ने जिले में बारिश की संभावना जताई है। अगले दो तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। मौसम जानकारो के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते मौसम में बदलाव आया है। अगले दो तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा इसके बाद राहत मिलेगी। हवाओं की गति भी 12 किमी प्रतिघंटे से अधिक की रही।