युवक बता रहा है, “मैं जेल जाने के बाद हताश हो गया। मुझे गोली मारने की धमकी दी गई। परिवार को धमकाने से लेकर दर्ज मुकदमे में जीजा का नाम होने से परेशान हो गया। इसके साथ ही उसने जहरीले पदार्थ की शीशी भी दिखाई।
रोहित के परिजनों के अनुसार, रोहित की प्रेमिका से पहले मोबाइल फोन पर बातचीत होती थी। धीरे-धीरे नजदीकी बढ़ी तो दोनों दिल्ली चले गए। इस पर लड़की के पिता ने मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस का दबाव बढ़ने पर दोनों लौटे तो लड़की का रुख बदल गया।
मामले में पॉक्सो की धारा बाद में बढ़ाई गई। इसमें रोहित के जीजा का भी नाम दर्ज करा दिया गया। इसके बाद रोहित को जेल भेज दिया गया। जेल से रोहित लौटा तो लड़की 14 नवंबर को घर आ गई। उसने रोहित सामने धर्म परिवर्तन की शर्त रख दी। धर्म परिवर्तन की शर्तों ने रोहित को फिर से झकझोरा। ऐसे में हताश रोहित ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
सुसाइड से पहले युवक ने वीडियो बनाकर अपना दर्द बयां किया है। युवक की मां ने छह लोगों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और आत्महत्या के लिए उकसाने में मुकदमा दर्ज कराया है।दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।