scriptऔरैया: 40 लाख की फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण, ट्रॉली बैग में दम घुटने से मौत, मुठभेड़ में आठ गिरफ्तार | Auraiya: Eight kidnappers arrested in police encounter | Patrika News
औरैया

औरैया: 40 लाख की फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण, ट्रॉली बैग में दम घुटने से मौत, मुठभेड़ में आठ गिरफ्तार

औरैया में हुई मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में 8 अपहरणकर्ता भी घायल हुए हैं। एसपी ने पूरे घटनाक्रम के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चार दिल्ली के रहने वाले हैं।

औरैयाMar 27, 2024 / 01:08 pm

Narendra Awasthi

अपहृत बच्चे की ट्रॉली बैग में दम घुटने से मौत

घटना की जानकारी देती पुलिस अधीक्षक औरैया चारू निगम

उत्तर प्रदेश के औरैया से हृदय विदारक घटना सामने आई है। जब पड़ोस में रहने वाले युवक ने 40 लाख रुपए की फिरौती के लिए 12 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर लिया। जिसमें गांव और दिल्ली के रहने वालों को भी साथ लिया। बच्चे को ट्रॉली बैग में बंद कर दिल्ली ले गए। घटना की जानकारी परिजनों को तब हुई। जब देर शाम तक बच्चा वापस नहीं आया। पुलिस को सूचना दी गई। एसपी औरैया ने बताया अपहरण का मुकदमा दर्ज सीओ के नेतृत्व में आठ टीमों का गठन किया गया। इसमें बुलंदशहर और दिल्ली पुलिस का भी सहयोग लिया गया। मुठभेड़ में आठ अभियूक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें सभी घायल हैं। इस दौरान दो पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। मुठभेड़ की घटना ऐरवाकटरा क्षेत्र की है।

यह भी पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2024: केरल निवासी हाजी के साथ सपा समर्थकों ने निकाला जुलूस, 110 पर मुकदमा

 

बीते 23 मार्च को उमरैन गांव निवासी 12 वर्षीय सुव्हान पुत्र शकील अहमद का उस समय अपहरण कर लिया गया था। जब अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। एसपी चारू निगम ने बताया कि बच्चों से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि पड़ोस में रहने वाले रियाद सिद्दीकी के साथ उसे देखा गया। जांच में पता चला कि रियाज सिद्दीकी ने गांव के ही रहने वाले अंकित और दीपक को सौंप दिया। जिसे लेकर सभी दिल्ली चले गए। बच्चे को ट्रॉली बैग में रखकर दिल्ली ले जाते समय दम घुटने से मौत हो गई।

एसपी चारू निगम बोली

एसपी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए आठ टीमों को लगाया गया था। बुलंदशहर, नोएडा और दिल्ली पुलिस का भी सहयोग लिया गया। ऐरवाकटरा में हुई पुलिस मुठभेड़ के संबंध में बताया कि अपहरण करने वाले पहले से ही घात लगाए बैठे थे। पुलिस के पहुंचते ही उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। दो पुलिसकर्मी संदीप और जगदीश को गोली लगी। जिनका सीएचसी में उपचार चल रहा है।

चार दिल्ली के रहने वाले

जवाबी कार्रवाई में सभी आठ अपहरणकर्ता घायल हो गए। जिसमें चार दिल्ली के रहने वाले हैं। अपहरण करने वालों में अवधेश मिश्रा, जतिन, आशीष मिश्रा, रवि निवासी लक्ष्मी पार्क नागलोई निहाल विहार दिल्ली, रियाज सिद्दीकी, अंकित, दीपक, शोभरन निवासी कुकरकाट शामिल है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो