scriptअमरीका के वर्जीनिया से नेपाल ने अपने पहले उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया | Nepal successfully launch its first satellite from america | Patrika News
एशिया

अमरीका के वर्जीनिया से नेपाल ने अपने पहले उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया

उपग्रह का वजन सिर्फ 1.3 किलोग्राम है
बनाने में सिर्फ दो करोड़ लागत आई
नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

नई दिल्लीApr 19, 2019 / 01:38 pm

Mohit Saxena

nepal

अमरीका के वर्जीनिया से नेपाल ने अपने पहले उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया

वाशिंगटन। अमरीका की मदद से नेपाल ने अपना पहला उपग्रह नेपालीसेट-1 सफलतापूर्वक लांच कर दिया है। अमरीका के वर्जीनिया से यह अंतरिक्ष में छोड़ा गया। इसका वजन सिर्फ 1.3 किलोग्राम है और लागत दो करोड़ रुपये है। इससे नेपाल अपने भौगोलिक क्षेत्र की जानकारी एकत्र कर सकेगा।
उपग्रह होना, देश के लिए बड़ा गौरव

इस उपग्रह को नेपाल के वैज्ञानिक अभाष और हरिराम श्रेष्ठ द्वारा बर्ड्स परियोजना के तहत तैयार किया गया है। नेपाल अकादमी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एनएएसटी) के अनुसार, उपग्रह को नेपाली समय अनुसार बुधवार देर रात 2.31 बजे वर्जीनिया से प्रक्षेपित किया गया। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने उपग्रह के सफलता पूर्वक प्रक्षेपण पर वैज्ञानिकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अपना उपग्रह होना, देश के लिए बड़े गौरव की बात है।
म्यूलर रिपोर्ट रिलीज होने से पहले खड़े हुए सवाल, बर्र पर डोनाल्ड ट्रम्प की मदद करने का लगा आरोप

प्रौद्योगिकी के लिए नया रास्ता तैयार होगा

एनएएसटी के प्रवक्ता सुरेश कुमार धुंगल के अनुसार देश में अंतरिक्ष इंजीनियरिंग के लिए नए रास्ते खुल गए हैं। उन्होंने कहा कि इस कामयाबी से अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के लिए नया रास्ता तैयार हो सकेगा। इसके साथ उनका कार्यालय नियमित अंतराल पर देश की भौगोलिक जानकारियों को भी हासिल कर सकेगा।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Home / world / Asia / अमरीका के वर्जीनिया से नेपाल ने अपने पहले उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो