शामली

विदेश से लाैटा पति ताे पत्नी में दिखाई दिए कोरोना जैसे लक्षण, दोनों काे किया गया आइसोलेट

Highlights

दोनों काे किया गया आइसोलेट
गांव वालों की सूचना पर पहुंची टीम
विदेश से लाैटा था पति

शामलीMar 29, 2020 / 12:37 pm

shivmani tyagi

लॉक डाउन

शामली। यह खबर उत्तर प्रदेश के शामली जिले की है। शामली क्षेत्र के गांव में एक दंपति को आइसोलेट किया गया है। दरअसल, महिला का पति विदेश लाैटा था। जब इस बारे में स्वास्थ्य विभाग से जानकारी मिली ताे टीम इस दपंति के घर पहुंची। पूछताछ में पता चला कि महिला का पति 13 दिन पहले विदेश से लौटा था और अब महिला में कोरोना जैसे लक्षण दिखाई दिए हैं। इस आधार पर दोनों को आइसोलेट कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें

Lockdown के दौरान यमुना एक्सप्रेस-वे टोल फ्री करने की घोषणा

विदेश से आने वाले लोगों पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग विशेष नजर बनाए हुए है। इसका बड़ा कारण यह है कि अभी तक जितने भी मामले सामने आ रहे हैं उनमें से अधिकांश में विदेश से कोरोना वायरस फैला है। इसी क्रम में शामली स्वास्थ्य विभाग काे भी यह खबर मिली कि, जिले के एक गांव में भी 15 मार्च को एक व्यक्ति विदेश से लाैटा है। यह जानकारी गांव वालों ने ही स्वास्थ्य विभाग को दी। गांव वालों से मिली जानकारी के बाद ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हुआ।
यह भी पढ़ें

हिमाचल, उत्तराखंड और हरियाणा से आने वालों के लिए सहारनपुर में बनाए गए प्रवास केंद्र

जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय भटनागर ने पुष्टि करते हुए बताया है कि जब उन्हें जानकारी मिली तो गांव पहुंचकर दंपति से बात की गई। इस दौरान पुरुष में तो कोई लक्षण नहीं दिखाई दिए लेकिन महिला में कोरोना जैसे लक्षण दिखाई दिए। इस आधार पर और उनकी हिस्ट्री को देखते हुए दोनों को आइसोलेट कर दिया गया है। और दोनों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
यह भी पढ़ें

बच्चों और महिलाओं के साथ ये मजदूर चंडीगढ़ से पैदल निकले बांदा केे लिए, इन्हें झेलनी पड़ी काफी मुश्किलें

बतादें कि शामली में कैराना में पिछले दिनों एक मामला पॉजेटिव आ चुका है। इसलिए भी अब शामली काे लेकर अतिरिक्त सकर्तता बरती जा रही है। शामली की सीमाओं काे भी सील कर दिया गया है। यहां अन्य राज्य और शहरों से आने वाले लोगों के पहले स्कैन किया जा रहा है उसके बाद ही सीमा में प्रवेश करने की अऩुमति दी जा रही है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.