सहारनपुर

हिमाचल, उत्तराखंड और हरियाणा से आने वालों के लिए सहारनपुर में बनाए गए आश्रय घर

Highlights

सहारनपुर में कई स्थानों पर बनाया गए हैं आश्रय घर
सरसावा सहारनपुर के बीच बना सबसे बड़ा आश्रय घर
एक हजार से अधिक लोगों के रहने की है व्यवस्था

सहारनपुरMar 29, 2020 / 01:16 pm

shivmani tyagi

सहारनपुर

सहारनपुर। कोरोना के खतरें और लॉक डाउन के बीच जो लाेग अलग-अलग राज्य और शहरों में रह रहे थे वह अपने-अपने घरों के लिए निकल पड़े हैं। ऐसे लोगों के रहने-ठहरने के लिए सहारनपुर में आश्रय घर बनाए गए हैं।
सहारनपुर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी दिनेश कुमार पी ने रविवार काे सुबह स्वयं इन आश्रय घरों का निरीक्षण किया और यहां ठहरे लोगों से भी बात की। सबसे बड़ा प्रवास केंद्र सरसावा और सहारनपुर के बीच सत्संग व्यास केंद्र पर बनाया गया है। यहां एक हजार से अधिक लोगों के ठहरने और खाने की व्यवस्था की गई है। यहां पर 200 से अधिक लोगों को ठहराया गया है। यहां इनके लिए सभी तरह की सुविधाएं रहने और ठहरने का इंतजाम किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें

कोरोना जांच के लिए जल्द ही मुरादाबाद में शुरू होगी लैब

इसके अलावा शहर में भी कुछ स्थानों पर लोगों के ठहरने के इंतजाम किए गए हैं। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि सहारनपुर एक ऐसा जिला है जिसकी सीमाएं तीन राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से मिलती हैं। पंजाब और हरियाणा में बिहार की ओर के काफी लोग मजदूरी करते हैं। अब लॉक डाउन के बीच वह लोग पैदल ही अपने घरों की ओर चल पड़े हैं। ऐसे में सहारनपुर में भी यह लोग पहुंच रहे हैं।
यह भी पढ़ें

बच्चों और महिलाओं के साथ ये मजदूर चंडीगढ़ से पैदल निकले बांदा केे लिए, इन्हें झेलनी पड़ी काफी मुश्किलें

अब इनमें से जो लोग लंबी दूरी तय करने वाले हैं जिनको बिहार या आसपास के राज्यों में जाना है ऐसे लोगों के रुकने की व्यवस्था सहारनपुर में कराई जा रही है। इनके अलावा जो लोग कम दूरी के हैं उन्हे प्रशासन भेजने की व्यवस्था करा रहा है। इसी क्रम में जिले में अलग-अलग स्थानों पर इनके लिए आश्रय घर बनाए गए हैं। यहां इतने इंतजाम किए जा रहे हैं कि लाेग लॉक डाऊन तक भी आराम से रुक सकें। सहारनपुर एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि जो लोग आसपास के जिलों में पहुंचने हैं उन्हे भेजने की व्यवस्था कराई जा रही है।

Hindi News / Saharanpur / हिमाचल, उत्तराखंड और हरियाणा से आने वालों के लिए सहारनपुर में बनाए गए आश्रय घर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.